Home
How to

क्या आपने गलत अकाउंट में पैसे को कर दिए ऑनलाइन ट्रांसफर, तो ऐसें करें वापस...!

डिजिटल ज़माने में हर कोई ऑनलाइन माध्यम से ही पैसों का लेन-देन करता है। ऑनलाइन पेमेंट करने के कई तरीके मौजूद हैं जैसे- यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग। लेकिन इस तरह ट्रांसफर करने में कई बार गड़बड़ी भी हो जाती है और जल्दबाज़ी में पैसे किसी गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। अगर आपको साथ भी ऐसा हुआ है तो इस खबर को पढ़ें जहां हम आपको बताएंगे कि अगर गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं तो क्या करें, आइए हम आपको बताते हैं।

पुष्टि करें कि पैसे पहुंचे या नहीं

पुष्टि करें कि पैसे पहुंचे या नहीं

मान लीजिए आप किसी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं तो ट्रांसफर करने के तुरंत बाद उस व्यक्ति से पुष्टि करें कि उसके खाते में पैसे पहुंचे या नहीं। अगर सही व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांजेक्शन नहीं हुई है तो चेक करें कि आपने किस खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।

बैंक को इस बात की जानकारी दें

बैंक को इस बात की जानकारी दें

अगर आपने गलती से किसी दूसरे के खाते में पैसे भेज दिए हैं तो बिना देरी किए सबसे पहले बैंक को बताएं कि आपने गलती से किसी गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। बैंक को ट्रांसजेक्शन की सारी डिटेल्स दें, जैसे तारीख और समय, अपना अकाउंट नंबर और जिस अकाउंट नंबर में भूल से पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसके बारे में भी ब्योरा दें।.

अपने ब्रांच में जाएं

अपने ब्रांच में जाएं

हालांकि कई बार ऐसा भी होता है जब आप अकाउंट नंबर या आईएफसी कोड गलत भर देते हैं, ऐसे में पैसे खुद ब खुद वापिस क्रेडिट हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके पैसे नहीं आते हैं कि ब्रांच में जाएं। मैनेजर से मिले, अगर आपकी ट्रांसजेक्शन किसी और बैंक में हो गई है तो पैसे वापिस आ जाएंगे।

पैसे आने में लग सकता है समय

पैसे आने में लग सकता है समय

अगर आपकी मनी किसी अन्य बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई है तो वापिस आने में समय लगता है। अमूमन बैंक इसके लिए 2 महीने का समय देते हैं। इसके अलावा आप बैंक से पता कर सकते हैं कि किस शहर की किस ब्रांच के किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है। इसके बाद आप उस ब्रांच में बात कर आप भी अपने पैसे की वापसी का प्रयास कर सकते हैं।

बैंक के निर्देश

बैंक के निर्देश

गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के बाद एक मैसेज भी रिसीव होता है जिसमें लिखा होता है कि अगर आपकी ट्रांसजेक्शन गलत खाते में हुई है मैसेज करें। बता दें कि आरबीआई की गाइडलाइन्स के मुताबिक अगर ऐसा कुछ होता है तो हर एक बैंक की जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द इसके लिए कदम उठाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
There are many ways to make online payments such as UPI, Mobile Banking, or Net Banking. But in this way, there are many problems in transferring and in hurry money is transferred to a wrong account. If this has happened to you as well, then read this news where we will tell you what to do if money is transferred to the wrong account, let us tell you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X