Aarogya Setu ऐप के जरिए COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
भारत में कोरोनावायरस टीकाकरण का दूसरा चरण 1 मार्च 2021 से शुरू हो चुका है। कोरोना वॉरियर्स के बाद पीएम नरेंद्र मोदी एम्स, नई दिल्ली में COVID-19 वैक्सीन की खुराक पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। उसी की घोषणा करने के लिए पीएम ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी। कोरोनोवायरस के लिए टीकाकरण मुख्य रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और रोगों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हो गया है। आप Co-Win ऐप का उपयोग करके स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।
कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी
0भारत सरकार ने कुछ महीने पहले Co-WIN ऐप जारी किया था लेकिन उपयोगकर्ताओं ने इस ऐप में कई गड़बड़ियाँ होने की शिकायतें की थीं। भारत सरकार 1 मार्च को सुबह 9 बजे Co-WIN ऐप 2.0 संस्करण जारी कर दिय़ा है। आप अपने Android डिवाइस पर Google Play स्टोर से Co-WIN ऐप 2.0 डाउनलोड कर पाएंगे। iOS यूज़र्स के लिए इस ऐप की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
आरोग्य सेतू ऐप के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन
प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम इंसान का Co-WIN ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। इस बात की जानकारी भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करके दिया है। आप http://cowin.gov.in इस पोर्टल के जरिए वैक्सीन यानि टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आप आरोग्य सेतू ऐप के जरिए भी यूज़र्स वैक्सिनेशन के लिए खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं। हमने आपको कल बताया था कि आप कैसे वेबसाइट के जरिए खुद को इस ऐप के रजिस्टर कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको आरोग्य सेतू ऐप से रजिस्टर कराने वाले प्रोसेस के बारे में बताएंगे।
आरोग्य सेतु ऐप से रजिस्ट्रेशन कैसे करें
STEP 1: आपको सबसे पहले अपने मोबाइल डिवाइस पर मौजूद आरोग्य सेतु एप्लिकेशन को अपडेट करना होगा। यदि आपके पास अभी भी ब्लूटूथ ट्रैकिंग ऐप नहीं है, तो उसे Google Play स्टोर या Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
STEP 2:
आरोग्य सेतू ऐप अपडेट होने के बाद, इसे खोलें और आप COVID अपडेट के बगल में Co-WIN आइकॉन देख पाएंगे।
STEP 3:
Co-WIN आइकन पर क्लिक करने के बाद आप चार विकल्प देख पाएंगे: टीकाकरण की जानकारी, टीकाकरण, टीकाकरण प्रमाणपत्र और टीकाकरण डैशबोर्ड (ध्यान रखें कि टीकाकरण का मतलब अंग्रेजी में वैक्सिनेशन होता है)।
STEP 4:
अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए, टीकाकरण पर टैप करें और फिर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 5:
अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और वेरिफाई करने के लिए आगे बढ़ें।
STEP 6:
आपको अपने रजिस्टर नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दर्ज करें। अब आगे की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए नंबर वेरिफाई करें और Next पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि आप ओटीपी के लिए फिर से अनुरोध कर सकते हैं।
STEP 7:
आपको तब टीकाकरण पेज के रजिस्ट्रेशन के लिए फिर से निर्देशित किया जाएगा।
STEP 8:
एक फोटो आईडी प्रूफ चुनें। फिर नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करें।
STEP 9:
अब आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपके पास कोई कॉम्बिडिटी है। इसका मतलब हुआ कि क्या आपको कोई बीमारी है। 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग फिलहाल टीकाकरण के योग्य हैं। यदि आपकी आयु 45 वर्ष है तो आपको डॉक्टर का एक मेडिकल सर्टिफिकेट कोमॉरिडिटी प्रूफ के रूप में अपलोड करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
STEP 10:
अब अगर आप एक ही मोबाइल नंबर के जरिए अपने किसी और फैमिली मेंबर या किसी भी दूसरे सदस्य को वैक्सिनेशन लगवाना चाहते हैं तो आपको Add More Option पर क्लिक करना होगा।
STEP 11:
अब आपको schedule appointment यानि शेड्यूल अप्वाइनमेंट पर क्लिक करना होगा।
STEP 12:
अब आप अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और पिनकोड के जरिए अपने नजदीकी सेंटर का पता कर सकते हैं।
STEP 13:
वहां पर तारीख और उपलब्धता दिखाई देगी आपको वहां मौजूद Book बटन पर क्लिक करना होगा।
STEP 14: अब जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा तो आपको Vaccination appointment का एक मैसेज जाएगा।
Vaccinated Certificate डाउनलोड करें
जब आपका पहला डोज़ लग जाएगा, तो सेकेंड डोज़ के लिए आपका नाम अपने आप ऑटोमैटिकली शेड्यूल हो जाएगा। जब आपका टीकाकरण पूरा हो जाएगा तब आप आरोग्य सेतू, डिज़ीलॉ़कर या Co-WIN ऐप जरिए टीकाकरण प्रमाण-पत्र यानि vaccinated certificate डाउनलोड कर सकते हैं


Click it and Unblock the Notifications








