Home
How to

Aadhaar update: ऐसे करें अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक, इन सिंपल स्टेप को करें फॉलो

आधार भारत के नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारत सरकार ने सभी के लिए अपने आधार नंबर को 10 अंकों के मोबाइल नंबर से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा करने की प्रक्रिया काफी सरल है। इसलिए, यदि आपने अभी तक अपने आधार को अपने मोबाइल नंबर से लिंक नहीं किया है, तो हमने इसे पूरी तरह से कवर कर लिया है। साथ ही अगर आपने नया नंबर लिया है तो हमने आधार से जुड़े फोन नंबर को अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया है। आधार को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करने के लिए और यदि आप अपने नए मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे करें अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक, इन सिंपल स्टेप को करें फॉलो

आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से ऑनलाइन कैसे लिंक करें

आधार सेवा केंद्र पर जाए बिना अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से ऑनलाइन लिंक करने के लिए, इन सिम्पल स्टेप को फॉलो करें:

1. भारतीय डाक सेवा की वेबसाइट पर जाएं।
2. अपना नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल पता और अन्य आवश्यक जानकारी टाइप करें।
3. ड्रॉप-डाउन विकल्प से, सेवा के रूप में "PPB- Aadhaar Service" चुनें।
4. मेनू से यूआईडीएआई-मोबाइल/ईमेल टू आधार लिंकिंग/अपडेट चुनें।
5. आवश्यक फ़ील्ड भरने और सही विकल्प चुनने के बाद, "Request OTP" बटन पर क्लिक करें।
6. निम्न स्क्रीन पर आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
7. "Confirm Service Request" बटन दबाएं। आपको एक रेफरन्स नंबर दी जाएगी, और आप इसका इस्तेमाल अपने अप्लीकेशन की प्रोग्रेस चेक कर सकते हैं।
8. रिक्वेस्ट सक्सेजफुली सबमिट होने के बाद, इसे पास के पोस्ट ऑफिस में भेज दिया जाएगा।
9. आधार अपडेट/लिंकिंग कार्य के प्रभारी अधिकारी वेरिफिकेशन्स प्रोसेस को अंजाम देंगे। अधिकारी आपके घर आएगा और वेरिफिकेशन प्रोसेस (आईरिस, उंगलियों के निशान और तस्वीरों के लिए) का संचालन करने के लिए एक मोबाइल बायोमेट्रिक गैजेट का उपयोग करेगा।
10. अपडेट/लिंकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, वह आपको सेवा के लिए बिल देगा

मिलेंगे ये बेनिफिट्स

आधार को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ने के बाद, आप यूआईडीएआई द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें एमआधार ऐप, सभी ऑनलाइन आधार फीचरएं, पैन कार्ड आवेदन (नया / पुराना ), डिजिलॉकर, मोबाइल पुन: वेरिफिकेशन, म्यूचुअल फंड को आधार, उमंग ऐप और ऑनलाइन ईपीएफ क्लेम और निकासी के लिए कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The government of India has made it mandatory to register mobile number with Aadhaar in order to access all the Aadhaar related online services.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X