एक क्लिक में किसी भी Photo की Background कैसे Remove करें
टेक्नोलॉजी के दौर में आजकल ऐसे ऐसे ऑनलाइन वेबसाइट आ चुके हैं जिसकी मदद से आप एक क्लिक में फोटो की बैकग्राउंड को रिमूव कर सकते हैं। जी हां, आप एक क्लिक में फोटो की बैकग्राउंड को आसानी से रिमूव कर सकते हैं। जो लोग फोटोशॉप यूज़ करते हैं उन्हें काफी ज्यादा टाइम लगता है और काफी डिफिकल्टीज के साथ Remove Background From Image कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा टूल बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप चंद सेकंड में किसी भी फोटो की बैकग्राउंड आसानी से रिमूव कर सकते हैं।

इस ऑनलाइन टूल से करें एक क्लिक में किसी भी फोटो की बैकग्राउंड को रिमूव
यदि आप भी अपने किसी भी फोटो की बैकग्राउंड को रिमूव करना चाहते हैं, तो हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताए है उनको फॉलो करके आप आसानी से अपने फोटो की बैकग्राउंड को रिमूव कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन सभी स्टेप्स के बारे में विस्तार से।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में remove bg वेबसाइट ओपन करें। इसके लिए आप यहां पर क्लिक कर सकते है या फिर गूगल में (remove bg) सर्च कर सकते हैं। या आप यहाँ से ऐप को भी डाउनलोड कर सकते है।
- इसके बाद URL को ओपन करने के बाद होम पेज खुल जाएगा जहां आपको Upload Image या और or drop a file ऑप्शन दिखेगा।

- मतलब आप या तो इमेज अपलोड कर सकते हैं या फिर किसी फाइल को ड्रॉप कर सकते हैं।
- इस प्रकार इमेज ड्रॉप या अपलोड करने के बाद थोड़ी लोडिंग होगी और फिर आपके फोटो की बैकग्राउंड हट जाएगी।

- बस इतना सा काम था हो गया, बैकग्राउंड हट जाएगी और आप फिर उस इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि इमेज को Edit भी किया जाए तो फोटो के ऊपर एक ब्रुश के साथ एडिट ऑप्शन देखेगा वहां क्लिक करके आप इमेज को एडिट भी कर सकते हैं।
हालांकि अगर आप HD क्वालिटी में इमेज को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ प्रीमियम वर्जन खरीदने की जरूरत पड़ेगी लेकिन अगर आप को ज्यादा क्वालिटी वाले इमेज की जरूरत नहीं है तो यह फ्री में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications