Home
How to

WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर बैंक अकाउंट को रिमूव या चेंज कैसे करें, यहाँ जानें तरीका

व्हाट्सएप पेमेंट्स (WhatsApp Payments) एक इन-चैट पेमेंट सर्विस है जिसे नवंबर 2020 में पेश किया गया था। UPI- आधारित पेमेंट प्लेटफॉर्म को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है। यह रियल टाइम पेमेंट सर्विस प्रदान करता है और लोकप्रिय ऑनलाइन भुगतान प्लेटफार्मों में से एक बन गया है। पैसे भेजने/प्राप्त करने के साथ, यह यूजर्स को अपने बैंक खाते में बची राशि को चेक करने की भी अनुमति देता है।

WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर बैंक अकाउंट को रिमूव या चेंज कैसे करें, यहाँ जानें तरीका

व्हाट्सएप यूजर्स अपने व्हाट्सएप पेमेंट्स अकाउंट (WhatsApp Payment Account) में एक से ज्यादा बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं। यदि कोई यूजर्स एक से अधिक खाते जोड़ता है, तो प्लेटफ़ॉर्म उन्हें प्राइमरी अकाउंट को बदलने की अनुमति देता है। जरूरत पड़ने पर, वे उस बैंक अकाउंट को भी हटा सकते हैं जिसका वे अब WhatsApp Payment के साथ उपयोग नहीं करना चाहते हैं।

व्हाट्सएप पेमेंट में बैंक अकाउंट को रिमूव या बदलें कैसे

हमने यहां बताया है कि आप अपने व्हाट्सएप पेमेंट्स से जुड़े प्राइमरी बैंक अकाउंट को कैसे बदल सकते हैं:

एंड्रॉइड स्मार्टफोन में WhatsApp Payment में बैंक अकाउंट कैसे बदलें

स्टेप 1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।

स्टेप 2. इसके बाद More के ऑप्शन पर टैप करें और फिर Payments के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3. अब यहां, उस बैंक अकाउंट पर टैप करें जिसे आप प्राइमरी बैंक अकाउंट बनाना चाहते हैं।

स्टेप 4. अब इसके बाद 'Make primary account' के ऑप्शन पर टैप कर दें।

स्टेप 5: इस तरह आपके द्वारा चुना गया अकाउंट WhatsApp Payments में प्राइमरी अकाउंट बन जायेगा।

आईफोन पर व्हाट्सएप पेमेंट में बैंक अकाउंट कैसे बदलें

स्टेप 1. सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें और सेटिंग्स पर टैप करें।

स्टेप 2. अब पेमेंट्स पर जाएं और संबंधित बैंक अकाउंट पर टैप करें।

स्टेप 3. इसके बाद आखिर में 'Make primary account' के ऑप्शन पर टैप कर दें।

व्हाट्सएप पर बैंक अकाउंट को डिलीट कैसे करें

स्टेप 1. सबसे पहले WhatsApp में जाएं और पेमेंट्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2. अब उस बैंक अकाउंट पर टैप करें जिसे आप हटाना चाहते हैं।

स्टेप 3. इसके बाद आखिर में Remove Bank Account पर टैप करें।

स्टेप 4. इस तरह आपके व्हाट्सएप पेमेंट में बैंक अकाउंट डिलीट हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Remove Or Change The Bank Account in WhatsApp
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X