Home
How to

PDF Tips & Tricks: पीडीएफ फाइल पर पासवर्ड को कैसे हटाएं, जानें प्रोसेस

प्रोफेशनल और पर्सनल कामों में पीडीएफ फाइलों (PDF Files) का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी डाली जा सकती है, इसीलिए इसे पासवर्ड लगाकर सुरक्षित किया जाता है। लेकिन कई बार यह परेशानी का कारण भी बन जाता है, क्योंकि हर बार फाइल को खोलने के लिए पासवर्ड डालना पड़ता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको ट्रिक्स बताएंगे जिससे आप PDF फ़ाइल पर पासवर्ड को हमेशा के लिए हटा सकते हैं।

PDF Tips & Tricks: पीडीएफ फाइल पर पासवर्ड को कैसे हटाएं, जानें प्रोसेस

पीडीएफ फ़ाइल (PDF) पर पासवर्ड को कैसे हटाएं

अगर आप एक एंड्रॉइड यूजर्स हैं तो आपको नीचे दिया प्रोसेस फॉलो करना होगा और फिर पासवर्ड प्रोटेक्टेड PDF फ़ाइल को बिना पासवर्ड के ओपन कर पाएंगे।

स्टेप 1 - सबसे पहले आपको Google Chrome ब्राउजर में Gmail, ड्राइव या अन्य प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली पीडीएफ फाइल को ओपन करना है।

स्टेप 2 - पहली बार फाइल ओपन करने पर आपको पासवर्ड डालना होगा।

स्टेप 3 - पासवर्ड डालकर PDF File को ओपन करने के बाद आपको प्रिंट कमांड देनी होगी।

स्टेप 4 - इसके बाद आपको 'Save as PDF' का ऑप्शन दिखाई देगा। इसकी मदद से आप पीडीएफ की डुप्लीकेट फाइल को अपने डिवाइस में सेव कर पाएंगे और इस फाइल को आप बिना पासवर्ड के भी ओपन कर सकते हैं।

हालांकि अगर आप पैसे देकर इस काम को अंजाम देना चाहते हैं तो Adobe Acrobat का प्रो वर्जन खरीदकर भी पासवर्ड को हटा सकते हैं।

iPhone में PDF पर लगे पासवर्ड को कैसे हटाएं

यदि आप आईफोन के यूजर्स हैं, तो इसके लिए प्रोसेस थोड़ा अलग हैं। इसके लिए नीचे दिया गया प्रोसेस को फॉलो करें:

स्टेप 1- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में एप स्टोर से पीडीएफ एक्सपर्ट एप (PDF Expert App) को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

स्टेप 2- अब ऐप के मेन्यू में जाएं और वहाँ फाइल्स फोल्डर में जाएं और फिर उस पीडीएफ फाइल को सेलेक्ट करें जिसका पासवर्ड आप हटाना चाहते हैं।

स्टेप 3- अब फाइल को ओपन करने के लिए Open It पर क्लिक करें, और फिर पासवर्ड डालें और फाइल को अनलॉक कर दें।

स्टेप 4- अब ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

स्टेप 5- ऐसा करने के बाद आपको यहां Change Password का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उसे सेलेक्ट करें और फिर Remove Password पर क्लिक करें।

स्टेप 6- ऐसा करने के बाद आपकी पीडीएफ फाइल से पासवर्ड हट जाएगा। और बाद में आप उस PDF File को बिना पासवर्ड से ओपन कर पाएंगे।

इस तरह आप किसी भी पासवर्ड प्रोटेक्टेड PDF फ़ाइल से ऊपर बताये गए एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए पासवर्ड को हटा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Remove Password From PDF File, Follow These Easy Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X