How To Remove Password from PDF File: मोबाइल में ऐसे रिमूव करें PDF फाइल का पासवर्ड
How To Remove Password from PDF File: कई बार क्या होता है कि पीडीएफ़ की जो कहीं से फाइल मिलती है उसमें पासवर्ड लगाया हुआ मिलता है जिसके कारण हम उसको बिना पासवर्ड के ओपन नहीं कर पाते है। और हमें पासवर्ड को लगाना ही पड़ता है। दरअसल कई लोग अपनी PDF फ़ाइल में पासवर्ड लगाते है क्योंकि उसमें कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें वे पब्लिक को नहीं दिखाना चाहते है।

लेकिन यदि आप उस पासवर्ड लगाई हुई फ़ाइल को किसी अन्य को भेजते है और वो बार-बार Password लगाता है वो भी परेशान हो जाता है, इसलिए आज हम आपके लिए के ट्रिक लेकर आए जिससे आप किसी भी पासवर्ड लगाई हुई PDF फाइल से पासवर्ड को हटा सकते हैं।
How To Remove Password from PDF File on Android - एंड्रॉइड फोन में पीडीएफ फाइल का पासवर्ड कैसे हटाएँ
Step 1 - सबसे पहले तो आपको अपने मोबाइल में किसी PDF फ़ाइल को Chrome ब्राउजर में ओपन करना होगा।
Step 2 - इसके बाद इसे अनलॉक करने के लिए जो पासवर्ड है उसको डालना होगा।
Step 3 - ऐसा करने के बाद आपको राइट साइड में सबसे ऊपर तीन डॉट्स दिखाई देंगे उसपर क्लिक करना है।
Step 4 - अब बाद में Share का ऑप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करके Print के ऑप्शन को सेलेक्ट करें और Destination में Save as PDF पर क्लिक करके Save पर क्लिक कर दें।
Step 5 - इस प्रकार अब वो PDF फ़ाइल आपके एंड्रॉइड फोन में बिना पासवर्ड के डाउनलोड हो जाएगी।
How To Remove Password from PDF File in iPhone - आईफोन स्मार्टफोन में पीडीएफ फाइल का पासवर्ड कैसे हटाएँ
Step 1 - iPhone यूजर्स के लिए सबसे पहले App Store में जाना होगा और उसके बाद PDF Expert App को डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आप यहाँ क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 2 - इसके बाद App के Menu में जाना होगा और वहाँ Files Folder में जाकर आपको PDF फाइल को चुनना होगा, जिसमें पासवर्ड लगा हुआ है।
Step 3 - इसके बाद उस फ़ाइल को खोलने के लिए Open It के ऑप्शन पर क्लिक करें और वहाँ पासवर्ड डालकर अनलॉक करें।
Step 4 - फिर आपको राइट साइड में सबसे ऊपर तीन डॉट्स दिखाई देंगे उस पर क्लिक करना होगा। यहां पर Change Password का ऑप्शन होगा और वहाँ आप Remove Password पर क्लिक कर के पासवर्ड को हटा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








