Home
How to

अपने मोबाइल से वॉयरस को कैसे रखें दूर

अपने मोबाइल से वॉयरस को कैसे रखें दूर

वॉयरस हमारे गैजेट के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं क्‍योंकि ये न सिर्फ गैजेट में सेव डेटा का नुकसान पहंचाते हें बल्कि उसके उसके सॉफ्टवेयर को भी पूरी तरह से बेकार कर देते हैं। पहले स्‍मार्टफोन बिना ओएस के होते थे लेकिन जब से एंड्रायड प्‍लेटफार्म से लैस हैंडसेट मार्केट में आए है स्‍मार्टफोन में भी वॉयरस का खतरा बढ़ गया है।

वहीं दूसरी ओर स्‍मार्टफोन में हम 24 घंटे इंटरनेट से कनेक्‍ट रहते हैं जिससे वॉयरस का खतरा और बढ़ जाता है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप अपने स्‍मार्टफोन को वॉयरस के हमले से बचा सकते हैं।

पढ़ें: फ्री डाउनलोड कीजिए टॉप 5 मोबाइल एंटीवायरस

मोबाइल को रीस्‍टोर करें: अगर आपके फोन में वॉयरस आ गया है जो एंटीवॉयरस को भी डीएक्‍टीवेट कर रहा है तो तुरंत अपने फोन को रीस्‍टोर कर दें, फोन रीस्‍टोर करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर डेटा रीस्‍टोर ऑप्‍शन चनें, इससे आपका फोन फैक्‍ट्री सेटिंग में चला जाएगा यानी फोन में सेव डेटा और वॉयरस डिलीट हो जाएंगे।

अच्‍छा एंटी वॉयरस इंस्‍टॉल करें: अगर आप स्‍मार्टफोन यूजर है अपने फोन में अच्‍छी कंपनी का एंटीवॉयरस इंस्‍टॉल करें जो फोन में सेव मालवेयर और अनवांटेड सॉफ्टवेयर का अनइंस्‍टॉन कर दे।

 संभाल कर डाउनलोडिंग करें: कभी भी कोई भी वीडियो और गाने डाउनलोड करें तो उसे ऑटोमेटिंग डाउनलोड न करें। इसके लिए आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर डाउनलोड परमीशन को इनेबल कर दें। ताकि अगर कोई भी चीज आपके फोन में डाउनलोड हो तो बिना आपकी परमीशन के न हो। इससे फोन में वॉयरस आने का खतरा कम हो जाता है।

पढ़ें: अपने एंड्रॉयड फोन में कैसे इंस्‍टॉल करें एंटीवायरस

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X