Home
How to

Driving License Renew: ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें

यदि आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिन्यू करना चाहते हैं, तो अब बहुत आसान हो गया है और इसके लिए अब आपको आरटीओ ऑफिस भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब भारत सरकार यूजर्स को एक ऑनलाइन पोर्टल प्रदान करता है जिसके माध्यम से अपने ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) को रिन्यू कर सकते है। साथ ही अन्य सर्विस का भी फायदा उठा सकते हैं, जैसे कि नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है।

Driving License Renew: ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें

इन सबके अलावा आधार eKYC सर्विस भी है। तो यदि आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिन्यू करना चाहते हैं, तो हमने यहाँ नीचे स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है उसको फॉलो करके आप भी रिन्यू कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें - How to Renew your driving license online

स्टेप 1. सबसे पहले आपको परिवहन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाना होगा।

स्टेप 2. इसके बाद आपको मेनू के बाईं ओर "Apply Online" के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब आपको यहाँ "Driving license Related Services" देखने को मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4. फिर आपको उस राज्य को सेलेक्ट करें जहाँ से सर्विस ली जानी है।

स्टेप 5. ऐसा करने के बाद आप एक नए पेज पर Redirect हो जाएंगे।

स्टेप 6."Apply Online" पर क्लिक करें और फिर ड्राइविंग लाइसेंस पर Services का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 7. इसके बाद आपको निर्देश मिलेंगे कि आपको अपना एप्लिकेशन फॉर्म कैसे भरना है, जब आपका फॉर्म भर जाएँ तो 'Next' पर क्लिक करें।

स्टेप 8. अब आपको वहाँ अपनी जन्मतिथि और वर्तमान लाइसेंस नंबर, पिनकोड और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।

स्टेप 9. इस प्रकार अब आप "Required Services" देखेंगे जो केवल उन सर्विसेज को दिखाएगी जो आपके मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस पर लागू होती हैं। आपको दिए गए ऑप्शन में से "Renewal" को सेलेक्ट करें।

स्टेप 10. अब आपको फॉर्म में जरूरी जानकारी को भरना होगा।

स्टेप 11. अब आपको यहाँ अपना फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा।

स्टेप 12. यदि आपने मेडिकल सर्टिफिकेट में कोई बदलाव किया है तो अपने टेस्ट के लिए एक स्लॉट भी बुक कर सकते हैं।

स्टेप 13. इस तरह जब एक बार आप इन सभी डिटेल्स को सही से भर देते हैं, तो आपको पावती के पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा जहां पर आप अपनी एप्लिकेशन आईडी को देख सकते हैं। साथ ही आपको अपने नंबर सारी डिटेल्स के साथ एक मैसेज भी प्राप्त हो जाएगा।

स्टेप 14. ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए आपको कुल 200 रुपए का भुगतान भी करना होगा और यह आप नेट बैंकिंग/डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to renew your driving license online, then now it has become very easy and for this, you do not even need to go to the RTO office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X