कीबोर्ड की खराब बटन को कैसे करें रिपेयर

लैपटॉप और पीसी कीबोर्ड में की खराब होने की दिक्कत से ज्यादातर लोगों को रूबरू होना पड़ता है। ऐसा तभी होता है जब हम कीबोर्ड को काफी रफ्ली तरीके से प्रयोग करते हैं।
ऐसा करने पर कीबोर्ड की बटन या तो काम करना बंद कर देती है या फिर उखड़कर ऊपर आ जाती है। अगर आप चाहें तो अपने कीबोर्ड को पीसी शॉप में ले जाने की बजाए घर पर ही सही कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपके पास पहले से कुछ सामाना होना चाहिए ताकि बाद में कीबोर्ड सही करते समय आपको किसी चीज की जरूरत न पड़े।
पढ़ें: कैसे करें ऑनलाइन फ्री एडवरटाइजमेंट
- अगर आपके लैपटॉप या फिर पीसी कीबोर्ड की बटन केवल बाहर आ गई है जो उसे साधारण तरीके से फेविकॉल या फिर ग्लू द्वारा चिपका सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें ग्लू को कीबोर्ड बटन में ज्यादा न लगाए इससे आपके कीबोर्ड में लगी चिप ब्लॉक हो सकती है।
- अगर आपके लैपटॉप में लगी कीबोर्ड बटन डैमेज यानी खराब हो चकी है तो इसके लिए आप चाहें तो ऑनलाइन साइट से कीबोर्ड की बटन ऑनलाइन खरीद सकते हैं या फिर पीसी रिपेयरिंग शॉप में जाकर खराब कीबोर्ड की का सेम मॉडल खरीद सकते हैं।
- अगर आपका लैपटॉप वारंटी के अंदर है तो अपने आप से कीबोर्ड सही करने की कोई जरूरत नहीं इसके लिए आप सीधे लैपटॉप को सर्विस सेंटर में ले जाएं।
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








