WhatsApp पर ऑनलाइन आए बिना अपने दोस्तों को कैसे करें रिप्लाई
Whatsapp का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स द्वारा किया जाता है। हम इस ऐप का इस्तेमाल लगभग हर दिन करते हैं। यह ऐप हमें अपने दोस्तो और रिश्तेदारों से जुड़े रहने में मदद करता है। इसी के साथ कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में वॉयस कॉल और वीडियो कॉलिंग की सुविधा को पेश कर दिया है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपने करीबियों से बात कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी काम से व्यस्थ रहते है या यू-ट्यूब चला रहे होते हैं, ऐसे में Whatsapp पर आने वाला मैसेज हमारे काम में परेशानी खड़ी कर देता है। वहीं, हमें मैसेज का रिप्लाई करने के लिए Whatsapp ऐप पर जाना पड़ता है।
अगर आप भी इन परेशानियों से सामना करते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स को बताएंगे जिसके चलते आप Whatsapp पर बिना ऑनलाइन आए और लास्ट सीन को अपडेट किए मैसेज कर सकते हैं। इस ट्रीक को फॉलो करने से आपके Whatsapp चलाने का एक्सपिरियंस बढ़ जाता है।
इस ट्रीक को करें फॉलो
सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में DirectChat ऐप को डाउनलोड करें। इसे डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करें। ओपन करने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिए जाएंगे। इस ऐप के साथ आप Customize Apps के जरिए Whatsapp के अलावा और भी कई ऐप्स को ऐड कर सकते हैं।
बता दें, इस ऐप की मदद से आपको अगर कोई शक्स Whatsapp पर मैसेज करता है तो यह ऐप आपको नोटिफिकेशन के साथ आपकी फोन की स्क्रीन पर पॉप अप देता है, जिसे सीधा ऑन करके आप मैसेज का रिप्लाई कर सकते हैं। पॉप-अप की मदद से मैसेज करने पर दूसरे शक्स को आपका ऑनलाइन होने का स्टेटस नहीं दिखेगा और आप बिना ऑनलाइन आए अपने काम के साथ किसी से भी चैट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








