Home
How to

PAN Card हो गया गुम? घर बैठे ऐसे करें Reprint, जानिए पूरा ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रोसेस

PAN कार्ड आज के समय में सबसे ज़रूरी सरकारी दस्तावेज़ों में से एक बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो या निवेश से जुड़ा कोई काम, हर जगह PAN की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका PAN कार्ड खो जाए, चोरी हो जाए या खराब हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने PAN कार्ड reprint कराने की सुविधा को आसान और पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया है।

PAN कार्ड की रीप्रिंट सुविधा Protean (पहले NSDL) और UTIITSL के जरिए उपलब्ध है, जो PAN सेवाओं के लिए अधिकृत एजेंसियां हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

PAN Card हो गया गुम? घर बैठे ऐसे करें Reprint

कौन PAN कार्ड Reprint करा सकता है?

यह सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनके PAN कार्ड में कोई बदलाव नहीं करना है। यानी नाम, जन्मतिथि, पता या फोटो में कोई सुधार नहीं चाहिए और सिर्फ पुराने PAN कार्ड की डुप्लिकेट कॉपी चाहिए

अगर आपको किसी भी तरह की जानकारी में बदलाव करना है, तो आपको "Changes or Correction in PAN Data" वाला फॉर्म भरना होगा।

PAN Reprint के लिए जरूरी चीजें

ऑनलाइन आवेदन से पहले ये डिटेल्स तैयार रखेंः

  • आपका मौजूदा PAN नंबर
  • Aadhaar नंबर
  • जन्मतिथि
  • Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर या ईमेल (OTP के लिए)
  • इसके अलावा ये बात भी ध्यान रहे कि OTP वेरिफिकेशन के बिना आवेदन पूरा नहीं होगा।

ऑनलाइन PAN Reprint कैसे करें?

PAN कार्ड रीप्रिंट करने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है। आमतौर पर कार्ड 15-20 दिनों में आपके पते पर पहुंच जाता है।

Step 1:

Protean (NSDL) की आधिकारिक PAN वेबसाइट पर जाएं। UTIITSL की वेबसाइट पर भी यही सुविधा मौजूद है।

Step 2:

"Reprint of PAN Card" विकल्प चुनें। यह ऑप्शन तभी चुनें जब आपको किसी तरह का बदलाव नहीं चाहिए।

Step 3:

अपना PAN नंबर, Aadhaar नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी भरें।

Step 4:

डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें, कैप्चा भरें और Submit पर क्लिक करें।

Step 5:
OTP वेरिफिकेशन करें। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर आएगा।

Step 6:
पेमेंट करें।

  • भारत में PAN कार्ड डिलीवरी शुल्क: ₹50
  • भारत से बाहर डिलीवरी: ₹959
  • पेमेंट UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
  • Step 7:

पेमेंट के बाद आपको 15 अंकों का acknowledgment number मिलेगा। इससे आप आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PAN कार्ड कैसे मिलेगा?

  • सफल आवेदन के बाद फिजिकल PAN कार्ड आपके कम्युनिकेशन एड्रेस पर भेजा जाएगा
  • e-PAN (डिजिटल कॉपी) आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दी जाएगी।

अगर PAN कार्ड खो गया या चोरी हो गया हो?

अगर आपका PAN कार्ड चोरी हो गया है या कहीं गिर गया है, तो एहतियात के तौर पर पुलिस में FIR दर्ज कराना बेहतर रहता है। कुछ मामलों में आवेदन के दौरान FIR की कॉपी मांगी जा सकती है।

ऑफलाइन PAN Reprint कैसे कराएं?

  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, तो ऑफलाइन तरीका भी मौजूद है।
  • NSDL या UTIITSL की वेबसाइट से PAN फॉर्म डाउनलोड करें
  • फॉर्म को ब्लॉक लेटर्स में भरें
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और पुराने PAN की कॉपी लगाएं
  • नजदीकी PAN सर्विस सेंटर पर जमा करें
  • आपको acknowledgment number मिलेगा, जिससे आप ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PAN कार्ड खो जाने या खराब हो जाने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स और मामूली फीस देकर आप घर बैठे नया PAN कार्ड मंगवा सकते हैं। समय पर PAN Reprint करा लेना भविष्य में बैंकिंग, टैक्स और निवेश से जुड़ी परेशानियों से आपको बचा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Reprint PAN Card Online: Step-by-Step Guide for Duplicate PAN
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X