Home
How to

iPhone या iPad का पासवर्ड भूल गए हैं तो अब इस नए तरीके से कर सकते हैं रिसेट

यूजर्स अब iOS 15.2 में पासवर्ड भूल जाने पर पीसी से कनेक्ट किए बिना अपने आईफोन या आईपैड से डेटा रीसेट या मिटा सकते है। हालाँकि, लॉक होने से पहले आपको अपने iPhone या iPad पर एक एक्टिव वाई-फाई या सेलुलर कनेक्शन की आवश्यकता होती है। लेटेस्ट वर्जन iOS 15.2 की घोषणा के साथ, ऐपल कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट के साथ आया है। यह अब किसी आईफोन या आईपैड को विंडोज पीसी या मैक से कनेक्ट किए बिना लॉक हटाने में मदद करता है।

iPhone या iPad का पासवर्ड भूल गए हैं तो अब इस नए तरीके से कर सकते हैं रिसेट

तो आइए iPhone और iPad के इस नए फीचर के बारे में जानते हैं और यह भी जानेंगे कि यह काम कैसे करता है।

यह फीचर तब काम करता है जब कोई यूजर आईफोन के लिए अपना पासवर्ड या पिन भूल जाता है और अपने डिवाइस को के डेटा को डिलीट या रीसेट करना चाहता है।

अपने iPhone या iPad को डिलीट या रीसेट करने के लिए आपको Apple ID पासवर्ड से अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी।

लेटेस्ट फीचर में आपके डिवाइस को रीसेट करने की क्षमता शामिल है। साथ ही अगर कोई कई गलत पासकोड प्रयासों के साथ ट्राई करता है तो वो सुरक्षा लॉकआउट मोड में चला जाता है।

नए iOS के साथ, यूजर्स जो पासकोड भूल गए है अब अपने डिवाइस को मिटाने और रीसेट करने के लिए अपने ऐपल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते है।

इस नए वर्जन में एक नया ऑप्शन 'Delete Device' जोड़ा गया है जो यूजर्स के लिए अपने आईफोन या आईपैड को हटाना और रीसेट करना आसान बनाता है।

अपने iPhone या iPad को रीसेट कैसे करें:

तो अगर आप भी अपने आईफोन या आईपैड का पासवर्ड भूल गए हैं तो अब नए तरीके से आप उसको रिसेट कर सकते हैं, जिसके लिए हमने नीचे आसान से स्टेप्स बताये हैं।

जब आप बार-बार गलत पासवर्ड प्रयासों के बाद अपने iPhone या iPad से लॉक हो जाते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा

स्टेप 1 - इसके लिए आपको आप स्क्रीन के निचले कोने में इरेज़ डिवाइस (Erase Device) का एक ऑप्शन मिलेगा।

स्टेप 2 - तो आपको इरेज़ डिवाइस (Erase Device) के ऑप्शन को चुन लेना है और फिर कन्फर्म पर टैप करें।

स्टेप 3 - डिवाइस पर अपना ऐपल आईडी साइन आउट करने के लिए अपना ऐपल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4 - अपने सभी डेटा और सेटिंग्स को हटाने के लिए Delete Device के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 5 - जब iPhone या iPad रिस्टार्ट होता है, तो आप अपने लिए डिवाइस को फिर से सेट करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

बस इतना सा काम है, और आपके iPhone या iPad के पासवर्ड भूलने के बाद आप रिसेट या डिवाइस को डिलीट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Reset iPhone or iPad without Mac connect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X