अपना Amazon पासवर्ड कैसे रीसेट करें या बदलें, जाने सभी स्टेप यहां

Amazon का शॉपिंग प्लेटफॉर्म किसी भी प्रोडक्ट को सर्च करने के लिए सबसे बेस्ट प्लेटफार्म है। यह ऐप यूजर्स के लिए किसी भी तरह की कैटेगरी में किसी भी प्रोडक्ट को सर्च करने में आसान बनाता है। अगर अकाउंट सेटिंग सर्च के बारे में बात की जाए तो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, अगर आप अपने आप को ऐसी स्थिति में पाते हैं जहां आप अपना अमेजन अकाउंट पासवर्ड अपडेट या रीसेट करना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि इसे कैसे करना है, तो यहां एक आसान स्टेप बताए गए हैं जो आपकी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं।
Android या iOS ऐप पर अपने Amazon अकाउंट का पासवर्ड कैसे बदलें या अपडेट करें
स्टेप 1 - अपने Android स्मार्टफोन या iPhone पर Amazon शॉपिंग ऐप खोलें।
स्टेप 2 - अब स्क्रीन के नीचे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। इसे होम आइकन के ठीक बगल में रखा गया है।
स्टेप 3 - इसके बाद योर अकाउंट ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 4 - अकाउंट सेटिंग ऑप्शन के तहत, लॉगिन और सुरक्षा ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 5 - अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर अप्रूवल रिक्वेस्ट मिलेगी। अपना ईमेलिंग अकाउंट खोलें, जैसे जीमेल, और रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करें।

स्टेप 6 - एक बार जब आप रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेते हैं, तो आप उस पेज तक पहुंचने में सक्षम हो जाते हैं जहां आप सभी फील्ड अपडेट कर सकते हैं, जैसे कि आपका नाम, टू स्टेप वेरिफिकेशन और आपका पासवर्ड। पासवर्ड ऑप्शन के आगे एडिट करें बटन पर टैप करें।
स्टेप 7 - अब अपना मौजूदा पासवर्ड टाइप करें और फिर अपना नया पासवर्ड टाइप करें।
स्टेप 8 - सेव चेंज बटन पर टैप करें।
स्टेप 9 - नीचे स्क्रॉल करें और Done बटन पर टैप करें।
Android या iOS ऐप पर अपने Amazon अकाउंट का पासवर्ड कैसे रीसेट करें
स्टेप 1 - सबसे पहले Amazon के शॉपिंग ऐप के लॉगइन पेज पर Forgot Password ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 2 - अब, अपना ईमेल एड्रेस या अपने अमेजन अकाउंट से जुड़ा फ़ोन नंबर टाइप करें।
स्टेप 3 - इसके बाद, अमेजन आपको आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर छ: अंकों का ओटीपी भेजेगा। स्क्रीन पर उपलब्ध कराए गए जगह में उस ओटीपी को दर्ज करें।
स्टेप 4 - एक नया पासवर्ड बनाएं और आपका काम हो गया।


Click it and Unblock the Notifications