भूल से WhatsApp पर मैसेज हो गया है डिलीट, तो अब ऐसे करें रिस्टोर
व्हाट्सएप (WhatsApp) आज करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला टॉप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसने चैटिंग, मीडिया और डॉक्युमेंट्स को शेयर करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। हालांकि कई बार क्या होता है कि हमसे गलती से कुछ महत्वपूर्ण व्हाट्सएप चैट को हटा देते हैं और बाद में पछताते रहते हैं।

लेकिन अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ट्रिक्स बताएंगे जिसकी मदद से आप WhatsApp डिलीट हुई चैट को रिस्टोर कर सकते हैं और उन्हें बाद दुबारा पढ़ सकते हैं।
हटाए गए व्हाट्सएप चैट को रिस्टोर कैसे करें कैसे?
अगर आपने भी WhatsApp पर जरूरी चैट को हटा दिया है और अब दुबारा उसको रिकवर करना चाहते हैं इसके लिए तरीका बहुत आसान है। आपको बस बैकअप किए गए व्हाट्सएप डेटा को व्हाट्सएप ऐप में आयात करना होगा और हटाए गए WhatsApp मैसेजों को रिस्टोर किया जाएगा।
इसके अलावा आपको बता दें कि आप व्हाट्सएप मैसेज को Google Drive से भी रिकवर कर सकते हैं। गूगल ड्राइव जो किसी भी डिवाइस से व्हाट्सएप डेटा को बैकअप लेने और उसको एक्सेस करने का सबसे बेस्ट तरीका है।
Google Drive पर व्हाट्सएप मैसेजों का बैकअप कैसे लें?
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सएप को ओपन करना होगा और फिर "More" पर जाना होगा।
स्टेप 2: अब "सेटिंग" पर जाएं और "चैट" ऑप्शन को चुनें।
स्टेप 3: "Backup Chat" चुनें और "Back Up To Google Drive" पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपको एक नए पृष्ठ पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा जहां आपको अपने फोन के लिए बैकअप सेट करने की आवश्यकता होगी।
चरण 5: एक आवृत्ति सेट करें और Google खाता चुनें जहां आप अपना बैकअप चैट इतिहास संग्रहीत करना चाहते हैं। ऐसे मामले में जहां आपके पास अपने डिवाइस से जुड़ा कोई Google खाता नहीं है, "खाता जोड़ें" चुनें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 6: अब आपको "Backup Over" के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और फिर "Network" पर क्लिक करें जिसे आप अपने बैकअप के लिए उपयोग करना चाहते हैं।
स्टेप 7: अब व्हाट्सएप चैट बैकअप शुरू हो जाएगा।
Google Drive से हटाए गए व्हाट्सएप मैसेजों को रिस्टोर कैसे करें?
हमने यहाँ नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है जिसकी मदद से आप चैट को रिस्टोर कर सकते हैं।
स्टेप 1: एक बार जब आपके व्हाट्सएप मैसेजों का Google ड्राइव पर बैकअप हो जाता है, तो व्हाट्सएप को हटा दें और इसे अपने फोन पर पुनः इंस्टॉल करें।
स्टेप 2: अब रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर से साइन इन करें और यह अपने आप से पहले Google ड्राइव पर बैकअप किए गए डेटा का पता लगाएगा और आपसे पूछेगा कि क्या आप इसे रिस्टोर करना चाहते हैं।
स्टेप 3: आपको Yes को सिलेक्ट कर देना हैं, इसके बाद आपके हटाए गए मैसेज रिस्टोर हो जाएंगे।
तो आप इस आसान से पूरे प्रोसेस को फॉलो करके अपने द्वारा व्हाट्सएप पर डिलीट हुई चैट को दुबारा रिस्टोर करके आसानी से पढ़ सकते हैं। और यदि आप WhatsApp के बारे में और अन्य ट्रिक्स और टिप्स पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। और अन्य How To आर्टिकल्स के लिए यहाँ पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







