कैसे पता करें आपके स्मार्टफोन में क्या दिक्कत है?
स्मार्टफोन में कई ऐसी दिक्कतें होती है जिन्हें हम खुद हल कर सकते है, यहां पर हम बात हार्डवेयर लेवल की नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर लेवल की कर रहे हैं। अगर आपका फोन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इसकी जांच कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से कर सकते हैं। इसके लिए फोन में कुछ डायग्नोस्टिक टेस्ट रन कराने पड़ते हैं इन टेस्ट के लिए थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल की जा सकती है या फिर फोन में पहले से कई प्री-लोडेड एप कंपनी प्रोवाइड करती है उन्हें यूज़ कर सकते हैं।

1- डायग्नोसिस के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करना होगा। बहुत सारी थर्ड-पार्टी ऐप्स मौजूद हैं जो आपके फोन की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जांच कर सकते हैं। इनमें से कुछ पॉपुलर ऐप्स है फोन डॉक्टर, CPU-Z और AIDA64।
2- इनमें से कोई भी एक ऐप फोन में इंस्टॉल कर लीजिए इसके बाद ऐप की होम स्क्रीन में "डायग्नोस्टिक टेस्ट" या "फुल स्कैन" का ऑप्शन मिल जाएगा। इन ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने फोन का मुफ्त में पूरा डायग्नोस्टिक टेस्ट कर सकते हैं।
3- ये टेस्ट आपके फोन की बैटरी, प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, कैमरा, सेंसर और कनेक्टिविटी जैसे कई पहलुओं की जांच करेंगे। टेस्ट पूरा होने के बाद, आपको एक डिटेल रिपोर्ट मिलेगी जिसकी मदद से आप ये जान पाएंगे फोन के किस हिस्से में कौन सी खराबी है।
4- कुछ डायग्नोसिस ऐप्स आपको ये भी बताएंगे कि किस तरह से आप अपने फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। जैसे अगर आपके फोन में रैम कम बची है तो वो आपको रैम बुस्टर ऐप इंस्टॉल करने की सलाह देंगे।
तो देर किस बात की? अगर आपका फोन धीमा चल रहा है या फिर उसमें किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो इन डायग्नोस्टिक टेस्ट ऐप्स का इस्तेमाल करके देखें कि प्रॉब्लम कहां है। यही नहीं, आप इनका उपयोग समय-समय पर अपने फोन की जांच करने के लिए भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








