Home
How to

आईफोन की ऐप एंड्रायड फोन में कैसे रन करें?

By Roith

अगर आप ये समझ रहे आईओएस ऐप के लिए बस एक एप्‍लीकेशन अपने फोन में इंस्‍टॉल करनी होगी और आपका काम हो जाएगा तो आप गलत है, एंड्रायड डिवाइस में iOS ऐप चला तो सकते हैं लेकिन इसके लिए थोड़ी स्‍टेप्‍स फॉलो करनी होगी जिसमें वर्चुअलाइजेशन सॉफ्टवेयर या फिर कहें एमुलेटर को फोन में इंस्‍टॉल करने की जरूरत पड़ेगी जो आईओएस सिस्‍टम को एंड्रायड में सिमुलेट करेगा। इसके लिए नीचे दी गई स्‍टेप्‍स को ध्‍यान से फॉलो करें।

आईफोन की ऐप एंड्रायड फोन में कैसे रन करें?

1. वर्चुअलाइज़ेशन सॉफ्टवेयर इंस्‍टॉल करें

सबसे पहले अपने एंड्रायड फोन में एक अच्‍छा यानी भरोसेमंद एमुलेटर इंस्‍टॉल करें जो फोन में वर्चुअल प्‍लेटफार्म बना सके, जैसे वर्चुअलबॉक्स, VMware जो आईओएस के एनवायरनमेंट को सिमुलेट करने में सक्षम हो।

2.आईओएस सिस्टम सेट करें: वर्चुअल सॉफ्टवेयर इंस्‍टॉल करने के बाद आपको एक वर्चुअल मशीन बनानी होगी और उसमें आईओएस सिस्टम फ़ाइलों को इंपोर्ट करना होगा। इसके लिए ipsw वेबसाइट (https://ipsw.me/) से आईओएस इमेज डाउनलोड करें।

3. एपल आईडी से कनेक्‍ट करे: इसके बाद अपने वर्चुअलाइज्ड आईओएस सिस्टम को अपने एपल आईडी से कनेक्‍ट करें ताकि आप ऐप स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकें।

4. एप्लिकेशन इंस्टॉल करें: अब आप ऐप स्टोर से जो भी आईओएस एप्लिकेशन इंस्टॉल करना चाहते हैं, उन्हें डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। बस इस बात का ध्‍यान रखें जो भी ऐप इंस्‍टॉल करे वो आईओएस प्‍लेटफार्म को सपोर्ट करती हो।

5. वर्चुअलाइज्ड सिस्टम को एंड्रॉयड डिवाइस से जोड़ें: इसके बाद वर्चुअल ऐप और आईओएस प्‍लेटफार्म को वाई-फाई की मदद से अपने एंड्रॉयड डिवाइस के साथ कनेक्ट करें।

6. ऐप का उपयोग करें: अब आप वर्चुअलाइज्ड आईओएस सिस्टम पर चलने वाली एप्लिकेशन को रिमोट के रूप में अपने एंड्रॉयड डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं।

ऊपर दी गई स्‍टेप्‍स थोड़ा को समझने के बाद ही फॉलो करें, अगर आपके पास एंड्रायड फोन है और आईओएस एप्‍लिकेशन यूज़ करना चाहते हैं तभी ये तरीका अपनाएं। हो सकता है कुछ ऐप वर्चुअल एनवायरनमेंट में उस ढंग से काम न करें जैसे ये आईओएस डिवाइस में करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Running iOS apps on Android requires virtualization software that simulates iOS environment. Install emulator, set up virtual iOS system, link Apple ID, install apps, and connect to Android device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X