Home
How to

फेसबुक पर किसी पोस्ट को शेड्यूल कैसे करें, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

फेसबुक दुनिया के सबसे बड़े और व्यस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स सिर्फ डेली एक्टिविटीज या विचारों को ही पोस्ट नहीं करते बल्कि इसका यूज एक बिजनेस पर्पस के लिए भी करते हैं। फेसबुक पर यूजर्स अपना पेज बनाकर उस पर पोस्ट डालते हैं और धीरे-धीरे उसे एक व्यापारिक रूप देते हैं, जिसकी मदद से कुछ दिनों के बाद उनकी अच्छी-खासी कमाई होनी शुरू हो जाती है।

फेसबुक पर किसी पोस्ट को शेड्यूल कैसे करें, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

फेसबुक यूज करने वाले ऐसे बहुत सारे यूजर्स हैं, जिन्हें फेसबुक पेज पर किसी पोस्ट को शेड्यूल करना नहीं आता है। शेड्यूल करने का मतलब है कि आप किसी पोस्ट को अभी तुरंत नहीं बल्कि कुछ देर बाद या कुछ दिनों के बाद एक निश्चित समय पर पोस्ट करना चाहते हैं। अगर आपको भी फेसबुक पेज पर पोस्ट शेड्यूल करना नहीं आता है तो आइए हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं।

फेसबुक पेज पर पोस्ट शेड्यूल करने का पहला तरीका

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को ओपन करें।

स्टेप 2: फेसबुक खुलने के बाद आपको बाईं ओर बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे, उनमें से एक ऑप्शन Pages का होगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके स्क्रीन पर उन सभी Pages के नाम आ जाएंगे, जिन्हें अपने फेसबुक अकाउंट से मैनेज करते हैं। आप जिस भी पेज पर पोस्ट शेड्यूल करना चाहते हैं, उसे क्लिक करें।

स्टेप 4: अब ऊपर ही आपको Create Post in Creator Studio का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब आप सीधा फेसबुक क्रिएटर स्टूडियो में पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपने उसी पेज पर पोस्ट लिखने का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आप अपना पोस्ट लिखें। आप चाहें तो अपने पोस्ट के साथ फोटो, वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी वेबसाइट के लिंक को भी पोस्ट सेक्शन में डालकर शेड्यूल कर सकते हैं।

स्टेप 6: अब आपको दाईं ओर पोस्ट प्रिव्यू दिखाई देगा। उस चेक करने के बाद उसके ठीक नीचे Publish का ऑप्शन होगा और ठीक बगल में एक ऐरो का निशान होगा। उस निशान को क्लिक करें।

स्टेप 7: अब वहां पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। Schedule Post, Save as draft और Backdate.आपको Schedule Post के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 8: अब आपके सामने डेट और टाइम को सेट करने का ऑप्शन आएगा। उसे सेट करके Save के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 9: उसके बाद अगली स्क्रीन में आपको दाईं ओर नीचे की तरफ Schedule Post का ऑप्शन नीले कलर के एक बॉक्स में दिखाई देगा। उसे क्लिक करें।

अब आपको पोस्ट शेड्यूल हो जाएगा और फेसबुक ना भी खोलें तो वो पोस्ट आपके द्वारा सेट किए गए डेट और टाइम पर अपने-आप पोस्ट हो जाएगा।

फेसबुक पेज पर पोस्ट शेड्यूल करने का दूसरा तरीका

स्टेप 1: Facebook Creators Studio में जाएं। (यह फेसबुक का एक नया टूल है, जिससे आप अपने सभी पेज को मैनेज कर सकते हैं।)

स्टेप 2: बाईं ओर दिख रहे Create Post के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब स्क्रीन पर उन्हीं सारे Pages के नाम सामने आ जाएंगे। आपको जिस पेज पर पोस्ट शेड्यूल करना है, उसे क्लिक करें।

स्टेप 4: अब ऊपर बताए गए तरीके के अनुसार ही चलना है। अपना पोस्ट लिखें, या चाहें तो फोटो, वीडियो या वेबसाइट लिंक अपलोड करें।

स्टेप 5: प्रिव्यू करके चेक करें कि पोस्ट होने के बाद आपको पोस्ट लोगों को कैसा दिखाई देगा।

स्टेप 6: उसके ठीक नीचे Publish का ऑप्शन होगा और ठीक बगल में एक ऐरो का निशान होगा। उस निशान को क्लिक करें।

स्टेप 7: Schedule Post के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 8: अब डेट और टाइम सेट करके Save ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 9: अब नीले कलर में दिख रहें Schedule Post के ऑप्शन को क्लिक करके अपने पोस्ट को शेड्यूल कर दें।

इन दो तरीकों के जरिए आप अपने फेसबुक पेज पर किसी भी पोस्ट को आसानी से शेड्यूल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Yes you can easily schedule the post on Facebook page, by following these easy steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X