एंड्रॉइड और iPhone पर WhatsApp मैसेज को शेड्यूल करना हैं, तो ये है काम की ट्रिक
WhatsApp अपने ऐप के जरिए यूजर्स के मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। कई फीचर्स में से एक है जो यूजर्स ऐप पर चाहते हैं, और वो है WhatsApp पर मैसेज को शेड्यूल करना, लेकिन यह व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन थर्ड पार्टी ऐप की मदद से यह काम किया जा सकता है। और iPhone यूजर्स के लिए यह और भी आसान है।

जी हाँ, यह फीचर आपको एक मैसेज को शेड्यूल करने की अनुमति देता है ताकि आप समय पर महत्वपूर्ण संदेश भेजने से न चूकें। WhatsApp शेड्यूल मैसेज फीचर की मदद से आप किसी को जन्मदिन के मौके पर बधाई मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं।
Android स्मार्टफोन में WhatsApp मैसेजों को शेड्यूल कैसे करें
WhatsApp पर शेड्यूल मैसेज फीचर का उपयोग करने के लिए, आपको थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा ही एक ऐप Android यूजर्स के लिए SKEDit है जो मैसेजों को आसान से तरीके से शेड्यूल करने में मदद करता है। प्रोसेस नीचे बताया गया है:
- सबसे पहले तो आपको Google Play Store पर जाकर और SKEDit डाउनलोड करें और ऐप खोलें।
- इस प्रकार अब आपको साइन अप करना होगा।
- एक बार साइन इन करने के बाद, आपको मुख्य मेनू पर व्हाट्सएप टैप करना होगा।
- अगली स्क्रीन पर, आपको ग्रांट परमिशन पर क्लिक करना होगा> इसके बाद इनेबल एक्सेसेबिलिटी पर क्लिक करें> SKEDit> यूज सर्विस पर टॉगल करें> Allow करें। अब, एप्लिकेशन पर वापस लौटें।
- अब आपको जानकारी भरनी होगी। रिसीवर जोड़ें, और अपना मैसेज दर्ज करें, शेड्यूल तारीख और समय सेट करें, और चुनें कि क्या आप निर्धारित मैसेज को दोहराना चाहते हैं या नहीं।
- इसके बाद नीचे, आपको एक फ़ाइनल टॉगल दिखाई देगा - Ask me before sending। इसे टॉगल करें> टिक आइकन पर टैप करें> अब आपका संदेश शेड्यूल किया जाएगा। जब भी आपके निर्धारित मैसेज का दिन और समय आता है, तो आपको अपने फोन पर एक सूचना प्राप्त होगी जो आपसे एक्शन लेने के लिए कहेगी। टैप पर क्लिक करते ही आपका मैसेज वास्तविक समय पर भेज दिया जाएगा।
iPhone पर WhatsApp मैसेजों को शेड्यूल कैसे करें
iOS यूजर्स के लिए ऐसा कोई थर्ड पार्टी ऐप नहीं है। लेकिन इसके लिए हमारे पास एक तरीका है जिसकी मदद से आप मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।
सिरी शॉर्टकट ऐप से आप ऐसा कर सकते हैं। आपको बस इसे पहले अपने iPhone पर डाउनलोड करना होगा और इसे ओपन करना होगा, इसके बाद हमने कुछ आसान से स्टेप्स बताये हैं जिनकी मदद से आप आसानी से iPhone में भी WhatsApp मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑटोमेशन टैब चुनें
- + आइकन पर टैप करें और पर्सनल ऑटोमेशन बनाएं
- शेड्यूल करने के लिए दिन के समय का सेलेक्ट करें जब आप अपना ऑटोमेशन चलाना चाहते हैं। यहां, तारीख और समय को सेलेक्ट कर दें।
- फिर, ऐड एक्शन पर टैप करें और सर्च बार में एक्शन की लिस्ट से टेक्स्ट टाइप करें।
- उसके बाद, अपना मैसेज दर्ज करें जिसे आप शेड्यूल करना चाहते हैं और टेक्स्ट फ़ील्ड के नीचे + आइकन पर टैप करें और WhatsApp देखें
- अब आपको रिसीवर चुनें और Next पर टैप करें और अंत में Done को प्रेस कर दें।
इसके बाद आपका व्हाट्सएप मैसेज शेड्यूल हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







