Windows 11 में स्क्रीनशॉट कैसे लें, जानिए 6 तरीके
माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक रूप से विंडोज 11 को लॉन्च कर दिया है। इस बार इस Windows OS में कई सारे नए फीचर्स भी जोड़े गए है, जैसे अब हर कोई बिना किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए Android के ऐप्स चला पाएंगे। इसके अलावा अब लोगों के मन कई सवाल है जिसमें से एक है कि विंडोज 11 में स्क्रीनशॉट कैसे ले पाएंगे।

तो उन्हीं लोगों के लिए हमने यह ट्यूटोरियल आर्टिकल तैयार किया है जिसकी मदद से आपको पता चल पाएगा कि Windows 11 में Screenshot कैसे ले सकते है। चलिये नीचे स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस जानते है।
विंडोज 11 लैपटॉप और पीसी पर स्क्रीनशॉट कैसे लें
Step 1. Print Screen Key (PrtScn) का उपयोग करके पूरे पेज का स्क्रीनशॉट कैप्चर करें। कैप्चर की गई फोटो को आप पैंट टूल में जाकर Ctrl+V करके पेस्ट कर सकते है और वहाँ से फोटो को डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 2. Windows+Print Screen का उपयोग करके भी आप अपने Windows 11 लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसमें भी पूरी स्क्रीन को कैप्चर किया जाता है। इसके लिए भी आपको Paint Tool में जाना होगा और पेस्ट करने के लिए Ctrl+V दबाना होगा। यदि आप उस फोटो को अपने लैपटॉप में सेव करना चाहते है तो Save के बटन पर क्लिक करके कर सकते हैं।
Step 3. Alt+ Print Screen Keys का उपयोग करके भी आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते है। इसके लिए भी वहीं प्रोसेस है जो हमने ऊपर बताया था।
Step 4. Win+ Shift+ S keys का उपयोग करके भी आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Step 5. इसके अलावा एक और तरीका Win+ Alt+ Print Screen कीज का उपयोग करते हुए स्क्रीनशॉट ले सकते है।
Snipping Tool का उपयोग करके विंडोज 11 पर स्क्रीनशॉट कैसे लें
सबसे सरल स्निपींग टूल्स ने स्क्रीनशॉट लेना है। इसमें आप Start आइकॉन पर जाकर Snipping Tool सर्च कीजिये और उसके ऊपर क्लिक कीजिये। आपको जितना स्क्रीनशॉट लेना है वो सेलेक्ट करके अपने लैपटॉप में सेव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








