Google Safety Check: आपका गूगल अकाउंट कितना सिक्योर है? ऐसे लगाएं पता
Google Safety Check: आज के डिजिटल दौर में सभी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गूगल (Google) का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जितना ऑनलाइन एक्सेस बढ़ता जा रहा है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन हैकिंग और स्कैम की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
इसे देखते हुए इंटरनेट ब्राउजिंग सेफ रहे गूगल ने भी कई सेफ्टी फीचर्स पेश किए हैं। जिनसे से एक है Google Safety Check फीचर। इस फीचर की मदद से यूजर अपने गूगल अकाउंट को स्कैन करके यह देख सकता है कि, वे कितना सिक्योर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि, इस फीचर का इस्तेमाल आप Android फोन से लेकर वेब दोनों पर कर सकते हैं।

फोन में Google Safety Check फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल-
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Chrome ब्राउजर खोलें।
- इसके बाद टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट आइकन पर जाकर क्लिक करें।
- अब यहां आपको कई ऑप्शन शो होंगे, आपको नीचे स्क्रोल-डाउन करते हुए, Settings वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
- अगली विंडो में आपको नीचे स्क्रोल-डाउन करके Safety Check का एक ऑप्शन दिखेगा, जिसपर टैप कर दें।
- आगे आपको अब बॉटम में मौजूद Check Now बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके गूगल अकाउंट की स्कैनिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- यहां आपको सिक्योर और कॉम्प्रोमाइज्ड मेल ID/ पासवर्ड शो होगा।
- इसके बाद आप देख सकेंगे कि आपका गूगल अकाउंट कितना सेफ है। ऐसे में अगर आपको अपना कोई अकाउंट या फिर पासवर्ड कॉम्प्रोमाइड है, तो आप उसे तत्काल सही कर सकते हैं।
वेब पर Google Chrome सेफ्टी चेक करें-
वेब में Google Chrome सेफ्टी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपना लैपटॉप या फिर कंप्यूटर में Google Chrome खोलना होगा। फोन के जैसे यहां भी आपको टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Settings ऑप्शन के नीचे दिख रहे, Privacy and Security ऑप्शन पर जाकर , आपको ब्लू कलर का Go to Safety Check का ऑप्शन शो होगा। जिस पर क्लिक करें। अब आपको सिक्योर व कॉम्प्रोमाइज्ड पासवर्ड्स शो हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications