Home
How to

आपके नाम तो नहीं चल रही फर्जी सिम? कहीं अनजाने में... ऐसे करें चेक

SIM Card Fraud: फर्जी सिम (Fake Sim) और फोन नंबर का गलत इस्तेमाल आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आए दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिल जाती है, जिसमें पाया जाता है कि किसी क्राइम को अंजाम देने के लिए फर्जी सिम या नंबर का सहारा लिया गया। कई बार तो आम लोगों के नाम पर भी फर्जी सिम निकल जाती हैं और उनका मिसयूज किया जाता है।

ऐसे में आपके आधार या नाम पर कितनी सिम एक्टिव हैं, ये पता करना बहुत जरूरी है। ताकि आप किसी मुसीबत में न फंसे। हम यहां यह चेक करने का पूरा तरीका बताने वाले हैं।

आपके नाम तो नहीं चल रही फर्जी सिम? कहीं अनजाने में...

क्यों जरूरी है चेक करना?

कुछ लोग आपके नाम की जानकारी चुराकर आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड निकलवा लेते हैं। इसका इस्तेमाल वे बैंकिंग स्कैम, कॉल और मैसेज के जरिये ठगी या अन्य अवैध कामों में कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी प्रतिष्ठा खराब होती है, बल्कि कानूनी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

कितने सिम एक्टिव हैं?

सरकार और टेलीकॉम कंपनियां अब इस दिशा में कई आसान तरीके उपलब्ध करवा रही हैं। आप नीचे दिए गए तरीके से अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम्स की संख्या और डिटेल्स जान सकते हैं।

1. SMS के जरिए जांच

अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजें SHOW (बिना कोट्स) नंबर 1909 पर। आपको कुछ ही मिनटों में अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम्स की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी।

2. कस्टमर केयर से संपर्क

आप अपने नेटवर्क ऑपरेटर की कस्टमर केयर सर्विस से कॉल करके भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

3. ऑनलाइन पोर्टल या ऐप

कई ऑपरेटर अब अपने मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करने पर यूजर को उनके नाम पर एक्टिव सिम्स की जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

लेना चाहिए तुरंत एक्शन

अगर आपको पता चलता है कि आपके नाम पर कोई अनजान या फर्जी सिम एक्टिव है, तो तुरंत एक्शन लेना चाहिए और उसे बंद करवा देना चाहिए। इसके लिए कुछ जरूरी कदम आप उठा सकते हैं।

  • संबंधित टेलीकॉम कंपनी को शिकायत दर्ज कराएं।
  • पुलिस में रिपोर्ट करें ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके।
  • अपनी मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाएं।
  • अपने आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट की सुरक्षा का खास ध्यान रखें।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X