Home
How to

एयर कंडीशनर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें

By Roith

आज के समय में, एयर कंडीशनर सिर्फ एक सुविधा ही नहीं बल्कि एक जरूरत बन गया है। लेकिन बाजार में इतने सारे ऑप्‍शन मौजूद होने की वजह से सही एयर कंडीशनर को सलेक्‍ट करना काफी मुश्‍किल है। आज हम कुछ ऐसी टिप्‍स के बारे में जानेंगे जिनकी मदद ये आप अपने लिए बेस्‍ट एयर कंडीशनर सलेक्‍ट कर सकेंगे।

एयर कंडीशनर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें

1. रूम का साइज़

सबसे पहले, अपने कमरे के साइज पर नज़र डालिए एक छोटे कमरे के लिए एक टन का एयर कंडीशनर लेना सही रहेगा, जबकि एक बड़े कमरे के लिए आपको 1.5 या 2 टन के एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप किसी ऊपर की मंजिल पर रहते हैं, तो हो सकता है गर्मी के मौसम में ज्‍यादा कूलिंग की जरूरत पड़े जिसकी वजह से 2 टन तक का एसी लेना सही रहेगा।

2. स्प्लिट एसी या फिर विंडो एसी

एयर कंडीशनर किस टाइप का लेना है ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। एसी तीन तरह के होते हैं स्प्लिट, विंडो और पोर्टेबल। स्प्लिट एयर कंडीशनर ज्‍यादा पॉपुलर हैं क्‍योंकि ये कम समय में पूरा कमरा ठंडा कर देते हैं साथ ही शोर भी नहीं करते हैं। इसके अलावा ये एक ही बिल्डिंग में कई कमरों में काम कर सकते हैं।

3. फीचर्स

आज के एयर कंडीशनर में कई लेटेस्‍ट फीचर जैसे एयर फिल्‍टर, स्‍लीप फंक्‍शन, वाई-फाई कनेक्टिविटी भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा अब वॉयस कंट्रोल एसी भी बाजार में उपलब्‍ध हैं।

4. स्टार रेटिंग

एनर्जी कंजप्शन भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। ज्‍यादा स्टार रेटिंग वाले एयर कंडीशनर कम रेटिंग वाले मुकाबले में महंगे होते हैं, लेकिन लंबी अवधि में बिजली की बचत करते हैं।

5. बजट

आखिर में आपका बजट भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिक बजट होने पर आप हाई क्‍वालिटी वाले एयर कंडीशनर का ऑप्‍शन चुन सकते हैं।

तो, जब आप एक नया एयर कंडीशनर खरीदने जा रहे हों तो इन सभी बातों पर गौर करना न भूलें ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेस्‍ट ऐसी मॉडल चुन सके। इसके अलावा एसी लेने से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमत भी चेक कर लें। हो सकता है ऑनलाइन ऑफर में आपको बाहर के मुकाबले 2 से 3 हजार रु कम कीमत में वहीं एसी मॉडल मिल जाए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Choosing the right air conditioner for your home involves considering room size, energy efficiency, cooling capacity, and features like air filtration and noise level.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X