Happy New Year 2025 के WhatsApp Stickers कैसे भेजें?, जानें आसान तरीका
आज 2024 का आखिरी दिन है, और आधी रात को नया साल 2025 शुरू हो जाएगा। नए साल के मौके पर हम अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं देने के लिए WhatsApp के स्टीकर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
WhatsApp ने स्टीकर फीचर को जोड़ा है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के स्टीकर बना कर भेज सकते हैं। यह फीचर दुनियाभर में बहुत लोकप्रिय हैं और करोड़ों लोग इसका उपयोग करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में Happy New Year 2025 के स्टीकर भेजने के आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

WhatsApp स्टीकर्स भेजने के 2 मुख्य तरीके हैं। सबसे पहले WhatsApp में कई इन-बिल्ट स्टीकर्स होते हैं, जिन्हें आप एक टैप में भेज सकते हैं, लेकिन इनकी संख्या सीमित होता है।
जबकि दूसरा तरीका है, गूगल प्ले स्टोर से थर्ड-पार्टी स्टीकर पैक्स डाउनलोड करना, जिससे आपको अधिक ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी पसंद का पैक डाउनलोड करके अपने दोस्तों और चाहने वालों को भेज सकते हैं।
WhatsApp Sticker पैक-
Happy New Year 2025 के WhatsApp स्टीकर पैक डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। वहां सर्च बार में Happy New Year 2025 WhatsApp Sticker Pack टाइप करें। इसके बाद आपको कई स्टीकर पैक के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से आप अपनी पसंद का पैक डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे भेजें WhatsApp Sticker
- WhatsApp पर स्टीकर भेजने के लिए सबसे पहले उस चैट या ग्रुप में जाएं, जहां आप स्टीकर भेजना चाहते हैं।
- इसके बाद चैट विंडो में बाई ओर स्टीकर आइकन पर क्लिक करें और दाईं ओर स्टीकर वाले आइकन पर टैप करें।
- यहां आपको प्री-इंस्टॉल्ड स्टीकर्स और कस्टम स्टीकर बनाने का ऑप्शन मिलेगा। कस्टम स्टीकर बनाने के लिए Creat बटन पर टैप करें या फिर प्री-इंस्टॉल्ड स्टीकर्स में से कोई एक का चुनाव करें।
- अगर आपने गूगल प्ले स्टोर से स्टीकर पैक्स डाउनलोड किए हैं, तो My Stickers में जाकर उन्हें सेलेक्ट कर सकते हैं।
- इसके बाद अब स्टीकर भेजकर अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








