Home
How to

WhatsApp: व्हाट्सएप पर बड़ी फाइल को कैसे भेजें

How to send large file on WhatsApp: टेलीग्राम पर तो बड़ी फाइल भेज सकते है लेकिन व्हाट्सएप पर भेजना बहुत कठिन है। Telegram पर तो आप 2GB तक की फाइल भेज सकते है। दूसरी ओर, WhatsApp आपको केवल 100MB तक की फ़ाइलें शेयर करने देता है। इसलिए, यदि आप कोई बड़ी फाइल भेजना चाहते है तो आपको दूसरा जुगाड़ करने की जरूरत पड़ेगी। तो आज हम आपको एक बेस्ट तरीका बताएँगे जिसकी मदद से आप बड़ी से बड़ी फाइल व्हाट्सएप पर आसानी से भेज पाएंगे।

WhatsApp: व्हाट्सएप पर बड़ी फाइल को कैसे भेजें

WhatsApp: व्हाट्सएप पर 100MB से बड़ी फाइल को कैसे भेजें

व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप पर बड़ी फ़ाइलों को शेयर करने के लिए Google ड्राइव का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल कई बार क्या होता है कि आप या आपको कोई मूवी भेजना चाहता है व्हाट्सएप के जरिये और वो भेज नहीं पाता है। इसके लिए गूगल ड्राइव ही बेस्ट ऑप्शन हैं, जिसकी मदद से आप बड़ी फ़ाइल को आसानी से भेज सकते हैं।

WhatsApp पर 100MB से बड़ी फाइल भेजने के लिए हमने नीचे पूरा प्रोसेस बताया है, जिसको फॉलो करते हुए व्हाट्सएप पर बड़ी फाइल भेज सकते है।

Step 1: इसके लिए सबसे पहले अपने किसी ब्राउज़र में Google ड्राइव को ओपन करें।

Step 2: इसके बाद अगर आपने मोबाइल में ओपन किया है तो डेस्कटॉप साइज कर लें।

Step 3: फिर आपको बाईं तरफ + New का आइकॉन दिखाई देगा उस पर टैप करें।

Step 4: और अब आपको File upload पर क्लिक करना है। और जिस फ़ाइल को अपलोड करना है उसको चुन लीजिये।

Step 5: अपलोड होने के बाद उस फ़ाइल पर Right side में क्लिक करें और Get Link पर क्लिक करें।

Step 6: इसके बाद आपको Restricted दिखाई देगा, तो आपको Anyone with the link को चुन लेना है और Copy link पर टैप करके लिंक को कॉपी कर लेना है।

Step 7: इसके बाद उस लिंक आप जिसे भेजना चाहते है उसको भेज सकते है। सामने वाला व्यक्ति लिंक पर क्लिक करके फाइल को डाउनलोड कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can send large files on Telegram but it is very difficult to send on WhatsApp. You can send files up to 2GB on Telegram.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X