WhatsApp पर खुद को मैसेज कैसे भेजें, यहाँ जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
व्हाट्सएप को 2009 में लॉन्च किया गया था। तब से इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स जुड़े हुए है। और संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। WhatsApp के माध्यम से हम किसी से भी टेक्स्ट, वीडियो या ऑडियो में बातचीत कर सकते हैं जो व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही फेसबुक के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म हमेशा लगातार अपने प्लेटफॉर्म नए-नए फीचर्स लाता रहता है।

अब आप WhatsApp पर खुद को भी मैसेज भेज सकते हैं। जी हाँ, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर अब आप अपने नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं या कोई भी फाइल भी शेयर कर सकते हैं। हालांकि नॉर्मल किसी से चैट करने के तरीके से इसका तरीका अलग है। इसलिए आप हमारे नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।
WhatsApp पर खुद को मैसेज कैसे भेजें
यदि आप भी व्हाट्सएप पर खुद को मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से भेज सकते हैं।
साथ ही यह ट्रिक आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है क्योंकि कई बार हमें कुछ नोट्स को सुरक्षित रखना होता है, तो हम अपने नम्बर पर उन नोट्स को भेज सकते हैं। इससे अब आपको कोई ग्रुप बनाने की भी जरूरत नहीं होगी और आप अपने नंबर को पिन भी करके टॉप पर सेट कर सकते हैं।
स्टेप 1) अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार में https://wa.me/910000000000 दर्ज करें (नंबर आपको अपने डालने होंगे जहाँ हमने 0 डाले है वहाँ पर)। यह माइक्रोसॉफ्ट एज, सफारी और गूगल क्रोम सहित सभी प्रमुख ब्राउज़रों पर काम करता है।
स्टेप 2) इसके बाद एंटर को प्रेस कर दें, फिर कन्फर्मेशन मैसेज पर क्लिक करें और व्हाट्सएप आपके नंबर के साथ एक "Chat" को ओपन करेगा।
स्टेप 3) एक मैसेज टाइप करें, फिर भेजने के लिए एंटर दबाएं। आप मुख्य चैट लिस्ट में भी जा सकते हैं और आसान एक्सेस के लिए इस नई चैट को टॉप पर "Pin" भी कर सकते है और उसके लिए आपको लॉन्ग प्रेस करना होगा।
इस प्रकार अब आप इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके WhatsApp पर खुद को मैसेज भेज सकते हैं। साथ ही आप अपने जरूरी नोट्स को भी यहाँ सेव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








