Home
How to

WhatsApp Tricks And Tips: इस ट्रिक से बिना टाइपिंग स्टेटस दिखाए व्हाट्सएप पर भेजें मैसेज

दुनियाभर में आज करीब 2 मिलियन लोग मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप से आज किसी के साथ बातचीत करना काफी आसान हो गया है। साथ ही WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स भी देता है जिसकी मदद से उनका एक्सपीरियंस बेहतर होता है। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिसका उपयोग भी काफी है और शानदार भी है, तो आइए ट्रिक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp Tricks And Tips: इस ट्रिक से बिना टाइपिंग स्टेटस दिखाए व्हाट्सएप पर भेजें मैसेज

व्हाट्सएप पर बिना टाइपिंग स्टेटस दिखाए किसी को टेक्स्ट मैसेज कैसे भेजें

दरअसल आज हम आपको जो ट्रिक बताने वाले हैं वो है बिना टाइपिंग स्टेटस दिखाए टेक्स्ट मैसेज भेजने की। जब हम किसी यूजर को टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं, तो सामने वाले यूजर्स को पता चल जाता है कि आप कुछ लिख रहे हैं। लेकिन आज हम जो ट्रिक बताएंगे उसके बाद सामने वाले यूजर को कुछ भी पता नहीं चलेगा और उसको टेक्स्ट मैसेज चला जाएगा। इसके लिए हमने आसान से स्टेप्स बताएं है जिनको फॉलो करके आप WhatsApp पर बिना टाइपिंग स्टेटस दिखाए किसी को भी टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं।

व्हाट्सएप पर बिना टाइपिंग स्टेटस दिखाए ऐसे भेजें टेक्स्ट मैसेज

स्टेप 1 - सबसे पहले उस चैट को ओपन कर दें जिन्हें आप मैसेज भेजना चाहते हैं और टाइपिंग करते हुए भी दिखाना नहीं चाहते हैं।

स्टेप 2 - इसके बाद आपको ऊपर से या नीचे से स्वाइप करके इंटरनेट को ऑफ कर लेना है और बाद में फ्लाइट मोड को भी ऑन कर देना है।

स्टेप 3 - अब आप टाइपिंग बॉक्स में जो भी टेक्स्ट मैसेज भेजना चाहते हैं वो सब टाइप कर दें।

स्टेप 4 - अब आपको Send के बटन पर क्लिक करके मैसेज को उस यूजर को भेज दें। हालांकि डेटा बंद होने के कारण आपका मैसेज उसके पास नहीं जाएगा।

स्टेप 5 - अभी आपको दुबारा स्वाइप करके इंटरनेट कनेक्शन को ऑन कर देना है और फिर फ्लाइट मोड को ऑफ कर देना है। ऐसा करते ही आपका वो लिखा हुआ मैसेज सामने वाले के फोन में चला जायेगा और उसे टाइपिंग स्टेटस भी नहीं दिखाई देगा।

उम्मीद करते हैं, आपको हमारी यह ट्रिक अच्छी लगी होगी। आप हमारे WhatsApp के बारे में और अधिक आर्टिकल्स यहाँ क्लिक करके भी पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Send WhatsApp Message Without Showing Typing Status
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X