Home
How to

बिना टाइप किए WhatsApp पर Text मैसेज कैसे भेजें

WhatsApp एक ऐसा ऐप हैं जिससे हम किसी भी व्यक्ति से बात कर सकते हैं, अगर सामने वाले ने भी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर रखा है, तो। साथ ही अब व्हाट्सएप पर हम बिना टाइप करके भी कोई भी मैसेज भेज सकते हैं। जी हाँ, एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स Google Assistant की मदद से व्हाट्सएप बिना टाइप करके मैसेज भेज सकते है, जबकि आईओएस यूजर्स सिरी का उपयोग करके व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं। वाकई यह एक बहुत अच्छा तरीका है व्हाट्सएप पर बात करने का और टाइपिंग भी नहीं करनी होगी।

बिना टाइप किए WhatsApp पर Text मैसेज कैसे भेजें

बिना टाइप करके भी WhatsApp पर भेजें टेक्स्ट मैसेज

हालांकि अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम व्हाट्सएप पर बिना टेक्स्ट टाइप किए मैसेज को कैसे भेज सकते है। तो इसकी चिंता न करें, क्योंकि नीचे हमने स्टेप-बाय-स्टेप में पूरा प्रोसेस बताया है और अप उसको फॉलो करके आसानी से WhatsApp पर मैसेज भेज सकते हैं।

WhatsApp पर बिना टाइप किए मैसेज कैसे भेजें

STEP 1: सबसे पहले तो आपको अपने स्मार्टफोन पर गूगल के Google Assistant ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल कर देना है।

STEP 2: अब डाउनलोड करने के बाद गूगल असिस्टेंट ऐप को ओपन करें और माइक पर टाइप करके "Hello Google" या Ok "Google" बोलें।

STEP 3: अब आपको माइक में यह बोलना है "Send a WhatsApp message to XXXX (name)" यानि उदाहरण के लिए समझाऊ तो मैं मेरे भाई को मैसेज भेजना चाहूँगा तो ऐसे बोलूँगा "Send a WhatsApp message to Artist Teju Jangid" यानि कांटेक्ट का नाम जो आपके मोबाइल में सेव होगा वही बोलना है।

STEP 4: ऐसा करने के बाद उस कांटेक्ट की चैट गूगल असिस्टेंट में ओपन हो जाएगी और ऐप कहेगा कि उसको क्या भेजना है।

STEP 5: तो आप भी TEXT भेजना चाहते वो बोल दें। और बाद में Send बोलना होगा।

STEP 6: ऐसा करते ही आपका मैसेज उस कांटेक्ट के पास चला जाएगा और अगर आप चेक करना चाहते है, तो WhatsApp को ओपन करके उस चैट को ओपन कर लें। वो मैसेज आपको मिल जाएगा।

मुझे वाकई यह फीचर बहुत अच्छा लगा, क्योंकि कई बार होता क्या है कि ज्यादा टाइपिंग करने से थोड़ा चिड़चिड़ा लगने लगता है। इस कारण Google Assistant के माध्यम से बिना टेक्स्ट टाइप करके भी हम व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to send text messages on WhatsApp without typing, then here we have explained the complete process step by step.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X