Home
How to

इमरजेंसी कंडीशन के लिए लॉक स्क्रीन पर क्या और कैसे सेट करें...?

हम अपने इस आर्टिकल में एक ऐसी चीज बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद जानते होंगे लेकिन कभी ज्यादा गौर नहीं किया होगा। ये आपके फीचर या स्मार्ट फोन की एक ऐसी चीज है, जो मुश्किल वक्त में आपकी कुछ मदद कर सकती है। हर फोन या स्मार्टफोन में लॉक स्क्रीन को सेट करने का एक ऑप्शन होता है। इस ऑप्शन का इस्तेमाल ज्यादातर लोग नहीं करते हैं और जो लोग करते हैं, वो उसमें सिर्फ अपना नाम लिख देते हैं।

इमरजेंसी कंडीशन के लिए लॉक स्क्रीन पर क्या और कैसे सेट करें...?

फोन का लॉक स्क्रीन

फोन के लॉक स्क्रीन में आपको अपने बारे में कुछ जानकारी लिखनी होती है, जो फोन लॉक होने के बाद भी आपके फोन पर स्क्रीन पर दिखाई देता है। इस लॉक स्क्रीन फीचर के बारे में लोग ज्यादा जानते नहीं है और अगर जातने है तो इसका ठीक इस्तेमाल नहीं करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप इस फीचर का इस्तेमाल ठीक तरीके से कैसे कर सकते हैं।

दरअसल, लॉक स्क्रीन के जरिए आप अपने लॉक स्क्रीन पर किसी खास जानकारी को मेंशन करके रख सकते हैं, ताकि किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में आपकी कुछ मदद की जा सके। ऐसे में अगर आप इस फीचर को नहीं जानते या जानते हुए वहां सिर्फ नाम या कोई भी साधारण बात लिख रहे तो वो आपको शायद मदद ना कर पाएं। हालांकि अगर आप वहां अपने बारे में कुछ खास चीज लिखें तो वो आपकी मदद कर सकती है।

लॉक स्क्रीन पर क्या सेट करें

आप अपने लॉक स्क्रीन में अपना ब्लड ग्रुप लिख सकते हैं। आपका क्या ब्लड ग्रुप है, वो आप लॉक स्क्रीन में जाकर लिख सकते हैं, ताकि वो हमेशा आपके लॉक स्क्रीन पर दिखाई दे। ऐसे में अगर कभी किसी कारण वश आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो आपकी मदद के लिए आए लोगों को आपका ब्लड ग्रुप आपका फोन देखकर पता लग जाएगा और अगर जरूरत पड़े तो वक्त रहते आपके लिए ब्लड यानि रक्त का इंतजाम किया जा सकेगा।

इसके अलावा आप अपने लॉक स्क्रीन पर अपने किसी रिश्तेदार, दोस्त या किसी का भी नंबर एक इमरजेंसी नंबर के तौर पर लिखकर रख सकते हैं। ऐसे में आपका फोन के लॉक स्क्रीन में आपका इमरजेंसी नंबर हमेशा दिखाई देगा, जिसपर कोई दूसरा व्यक्ति भी जरूरत पड़ने पर आपके लिए कॉन्टेक्ट कर पाएगा। इसके अलावा आप अपने लॉक स्क्रीन पर अपना पता यानि एड्रैस भी मेंशन कर सकते हैं, ताकि कभी किसी दुर्घटना के वक्त आपकी मदद करने वाले लोगों तो आपके घर का पता चल जाए और वो आपकी सही तरीके से मदद कर सके।

लॉक स्क्रीन कैसे सेट करें

लिहाजा, इन कुछ तरीकों या इसके अलावा भी अगर आपको आपके लिए कोई भी जरूरी जानकारी लगती है तो उसको आप अपने फोन के लॉक स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं। इससे आपको आपके मुश्किल परिस्थितियों में आपकी मदद कर लोगों को थोड़ी आसानी हो जाएगी और वो आपकी पूरी मदद कर कम टाइम में कर पाएंगे।

इमरजेंसी कंडीशन के लिए लॉक स्क्रीन पर इन जानकारियों को सेट करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स पर जाना है और वहां पर मौजूद लॉक स्क्रीन के ऑप्शन पर जाना होगा। उसके बाद आपको वहां दिए गए खाली बॉक्स में अपनी सबसे ज्यादा जरूरी जानकारी को लिखकर ओके करना है। इसके बाद आपके लॉक स्क्रीन पर आपकी जरूरी इंफोर्मेशन आ जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the lock screen of the phone, you have to write some information about yourself, which appears on the screen on your phone even after the phone is locked. People do not know much about this lock screen feature and do not use it properly if they want to know. Let us tell you how you can use this feature properly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X