DPI क्या होता है, इसे कैसे सेट करें?
गेमिंग की दुनिया में हर छोटी बात महत्वपूर्ण होती है, किसी भी गेम में आप किस तरह से आप अपना मूवमेंट कंट्रोल करते हैं, एक गेम में आपकी कामयाबी उसी पर निर्भर करती है। यही कारण है कि गेमर्स अक्सर अपने गेमिंग सेटअप पर खास ध्यान देते हैं, खासकर माउस की सेटिंग करना किसी भी गेम को शुरु करने से पहले काफी जरूरी है। माउस को सेट करने के लिए उसकी डीपीआई सेटिंग अपने हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं।
डीपीआई यानी डॉट पर इंच, जितना ज्यादा डीपीआई माउस में रखेंगे उतना ही तेज माउस का करसर चलेगा। साधारण माउस में 800 से 1600 डीपीआई तक सेट किए जा सकते हैं वहीं अगर आप गेमिंग माउस लेते हैं तो उसमें 4000 डीपीआई तक सेट किया जा सकते हैं।

पीसी में माउस डीपीआई कैसे सेट करें?
अगर आपके माउस में डीपीआई सेट करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है तो पीसी की मदद से माउस डीपीआई सेट कर सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने पीसी में माउस या फिर पीसी पेड में राइट क्लिक करें और "डिस्पले सेटिंग" पर जाएं।
2. डिस्प्ले सेटिग में जाने के बाद नीचे की ओंर सक्रॉल करें और एडवांस डिस्प्ले सेटिंग में जाएं।
3. इसके बाद "एडवांस साइजिंग ऑफ टेक्ट एंड अदर आईटम" पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने " चेंज ओन्ली द टेक्ट साइज" पर माउस के करसर को एडजस्ट करने के लिए एक स्लाइड दिखेगा जिसकी मदद से आप अपने माउस करसर की स्पीड सेट कर सकते हैं।
माउस में डीपीआई कैसे सेट करें?
माउस में डीपीआई सेट करने के लिए आपको पीसी की सेटिंग से कोई छेड़छाड़ नहीं करनी, माउस में डीपीआई के लिए एक अलग से बटन लगी होती है जिसे दबाने से डीपीआई के नंबर आगे पीछे होते हैं। माउस की डीपीआइ चेक करने के लिए आपको गेमिंग के दौरान अपनी सहूलियत के हिसाब से सेटिंग करनी होगी।
अगर आप प्रो गेमर है तो 4000 डीपीआई के लिए वॉयर्ड माउस लेना सही रहेगा, वॅायरलेस माउस काफी महंगे भी होते है साथ ही 2000 डीपीआई से ज्यादा वॉयरलेस माउस के कुछ चुनिंदा मॉडल ही मिलेंगे जो आप खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








