Home
How to

Android और iOS पर नेटवर्क सेटिंग कैसे रीसेट करें, जाने यहां

Android और iOS पर नेटवर्क सेटिंग कैसे रीसेट करें, जाने यहां

ऐसे कुछ उदाहरण हो सकते हैं जब आप अपने स्मार्टफोन पर ब्राउज कर रहे हों और अचानक वाई-फाई एरर दिखाई दे। या यह भी हो सकता है कि जब आप इसे स्पीकर या अपने हेडफ़ोन के साथ पेयर करने की कोशिस कर रहे हों और आपका ब्लूटूथ काम नहीं कर रहा हो।

कनेक्ट या पेयरिंग के दौरान होने वाली कुछ छोटी-मोटी एरर को ठीक करने के लिए आपको बस अपनी नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना होगा। यहां बताया गया है कि आप अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग्स को कैसे रीसेट कर सकते हैं, चाहे वह एंड्रॉइड हो या आईओएस डिवाइस। आइए जानते हैं।

Android पर नेटवर्क सेटिंग रीसेट करें

एंड्रॉइड पर, सभी डिवाइस के लिए प्रोसेस थोड़ा अलग होगा। लेकिन अगर आप Pixel या Samsung डिवाइस के लिए दिए गए स्टेप को फॉलो करते हैं, तो आप अपने Android फ़ोन पर नेटवर्क सेटिंग आसानी से कर सकते हैं, फिर चाहे कोई भी ब्रांड हो। आइए एक नजर डालते हैं।

Android और iOS पर नेटवर्क सेटिंग कैसे रीसेट करें, जाने यहां

Samsung

1 - सबसे पहले अपने सैमसंग फोन पर सेटिंग्स खोलें।

2 - जनरल मैनेजमेंट पर टैप करें।

3 - रेस्ट पर टैप करें।

4 - इन सबके बाद नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट पर टैप करें।

Pixel

1 - सबसे पहले अपने Google Pixel फ़ोन पर सेटिंग खोलें।

2 - सिस्टम पर टैप करें, जो सबसे नीचे है।

3 - रीसेट ऑप्शन पर टैप करें।

4 - वाई-फाई, मोबाइल और ब्लूटूथ रीसेट करें।

5 - लास्ट में, रीसेट सेटिंग्स पर टैप करें।

iPhone या iPad पर नेटवर्क सेटिंग रीसेट कैसे करें

1 - अपने iPhone या iPad पर सेटिंग खोलें।

2 - नीचे स्क्रॉल करें जब तक कि आपको जनरल न मिल जाए, एक बार ऐसा करने के बाद, उस पर टैप करें।

3 - जनरल टैब खोलने के बाद, नीचे स्क्रॉल करें और देखें ट्रांसफर या iPhone रीसेट करें, उस पर टैप करें।

4 - अब, रेस्ट पर टैप करें।

5 - लास्ट में, रेस्ट नेटवर्क सेटिंग्स पर क्लिक करें और अपने iPhone या iPad का पासकोड डालकर वेरीफाई करें।

6 - एक बार जब आप पासकोड डालते हैं और कन्फर्मेश करते हैं, तो आपके iPhone की नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट हो जाएंगी।

इस तरह आप अपने Android और iOS डिवाइस पर नेटवर्क सेटिंग्स को कितनी आसानी से रीसेट कर सकते हैं। ध्यान दें कि एक बार जब आप रीसेट कर देते हैं, तो आपके सभी सेव किए गए डाटा खत्म हो जाएंगे। जिसके बाद आपको सब कुछ नया कॉन्फ़िगर करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
All you need to do is reset your network settings to fix some minor errors that occur while connecting or pairing. Here's how you can reset your phone's network settings, whether it's an Android or an iOS device. Let's know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X