WhatsApp Tips: यूं अपनी मनपसंद फोटो को लगाएं व्हाट्सएप की बैकग्राउंड में, जानें तरीका
मेटा (Meta) के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) जो ढेर सारे फीचर्स के साथ आता है। इस ऐप के माध्यम से हम किसी से भी टेक्स्ट, वॉइस और वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर सकते हैं अगर सामने वाले यूजर्स ने भी व्हाट्सएप को इंस्टॉल कर रखा है तो। इसके अलावा WhatsApp के माध्यम से हम एक दूसरे को फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, टेक्स्ट इत्यादि भी भेज सकते हैं।

व्हाट्सएप में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में काफी लोगों को पता नहीं है। तो आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। जी हां, WhatsApp में आप मनचाही बैकग्राउंड को चुन सकते हैं, तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
WhatsApp Tips: मनचाही फोटो को व्हाट्सएप बैकग्राउंड में कैसे लगाएं
यदि आप भी अपने व्हाट्सएप में किसी चैट में मनचाही फोटो को बैकग्राउंड में लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रोसेस काफी आसान है और हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप करके बताया है। तो आइए इंस्टेप को जानते हैं और बैकग्राउंड को बदलते हैं:
स्टेप 1 - सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp के ऐप को ओपन कर देना है।
स्टेप 2 - इसके बाद ऊपर दाईं तरफ 3 डॉट दिखाई देंगे, उसके ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपको यहां Settings का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4 - सेटिंग्स में जाने के बाद बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे लेकिन आपको Chat के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 5 - यहां पर आपको सबसे ऊपर दूसरे नंबर पर Wallpaper का एक बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - अब आपको यहां Change का एक बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 7 - अब यहाँ पर 4 अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें 3 प्री इंस्टॉल्ड थीम/वॉलपेपर है जो व्हाट्सएप ने पेश किए हैं और चौथा होगा My Photos जिसमें हमारे क्लिक किये गए और डाउनलोड किये फोटो होंगे।
स्टेप 8 - तो यदि आपको अपने खींचे गए या कोई डाउनलोड किया गया फोटो लगाना है तो इस चौथे ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। यहां पर उस फोटो को सेलेक्ट करें जिसे आप व्हाट्सएप की सभी चैट में बैकग्राउंड लगानी है।
स्टेप 9 - फोटो को सेलेक्ट करने के बाद वह पूरी बैकग्राउंड में नजर आएगा और नीचे Set Wallpaper का बटन है उस पर क्लिक कर देना है।
बस हो गया। इसके बाद सभी चैट में आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया फोटो सेट हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







