Home
How to

Screen Time Limit: Instagram, Youtube और Facebook पर मिनटों में सेट करें स्क्रीन टाइम लिमिट

Instagram, Youtube और Facebook पर सेट करें स्क्रीन टाइम लिमिट

Screen Time Limit: इंटरनेट आज के समय में मानो एक जरुरी चीज हो गया है जिसके बिना हम नहीं रहे सकते साथ ही लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ जुड़ने के लिए और अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमा रहते है । हालांकि, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट्स इन-बिल्ट फ़ीचर्स के साथ आती हैं, जिससे यूज़र्स को अपने ऐप्स पर अपने दैनिक स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद मिलती है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब यूजर्स को इन ऐप्स के उपयोग पर एक टाइम लिमिट लगा सकते है।

Screen time limit on Facebook

फेसबुक ऐप यूजर्स को "Your time on Facebook" सेक्शनमें ऐप पर बिताया गया अपना समय देखने की अनुमति देता है। यहां, यूजर अपने डिवाइस पर ऐप का उपयोग करके प्रति दिन कासमय देख सकते हैं। आप पिछले सात दिनों में ऐप का उपयोग करने के साथ-साथ एक ही दिन में कुल मिलाकर कितना समय बिताया है, यह भी देख सकते हैं। आप अपने डिवाइस पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं ताकि आपको सूचित किया जा सके कि आपने फेसबुक पर एक निश्चित समय बिताया है, ताकि वहां कम समय बिताया जा सके। यहां बताया गया है कि यह कैसे किया जाता है:

स्टेप 1. अपने मोबाइल डिवाइस पर फेसबुक ऐप खोलें।
स्टेप 2. स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर उपलब्ध 3 Dots मेनू पर टैप करें।
स्टेप 3. इसके बाद सेटिंग एंड प्राइवेसी टैब पर जाएं।
स्टेप 4. Your time on Facebook चुनें।
स्टेप 5. Manage your time tab पर टैप करें।
स्टेप 6. Set a daily time reminder विकल्प पर टैप करें।
स्टेप 7. Amount of time का चयन करें।
स्टेप 8. रिमाइंडर सेट करें बटन दबाएं।

Screen time limit on Instagram

स्टेप 1. अपने फोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें।
स्टेप 2. अपने प्रोफ़ाइल पर जाएं और 3 Dots मेनू पर टैप करें।
स्टेप 3. Menu से Your Activity विकल्प चुनें।
स्टेप 4. टाइम स्पेंड ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 5. मैनेज योर टाइम टैब के तहत, सेट डेली टाइम लिमिट ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 6. Specific time चुनें।
स्टेप 8. Done बटन दबाएं।

Screen time limit on YouTube

स्टेप 1. अपने स्मार्टफोन पर YouTube ऐप खोलें।
स्टेप 2. अपनी प्रोफ़ाइल फोटो पर टैप करें और फिर सेटिंग टैब पर जाएं।
स्टेप 3. जनरल टैब पर जाएं।
स्टेप 4. रिमाइंड मी टू टेक ब्रेक ऑप्शन पर टैप करें
स्टेप 5. पॉप-अप मेनू से सेट ए टाइम लिमिट विकल्प पर टैप करें। यह सीमा न्यूनतम 5 मिनट से लेकर अधिकतम 23 घंटे और 55 मिनट तक है।
स्टेप 6. OK बटन दबाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Set screen Time limit on Instagram, Youtube & Facebook: Internet has become an essential thing in today's time without which we cannot live as well as people gather on more social media platforms to connect with their friends and family. . However, popular social networking sites like Facebook, Instagram and YouTube come with in-built features...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X