Home
How to

मैक ओएस में डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन कैसे सेट करें?

By Roith

मैकओएस में कई तरह की फाइलों, ईमेल क्लाइंट और वेब ब्राउज़र के लिए डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन सेट करने के फीचर होते हैं जो आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से डिफॉल्‍ट ऐप सेट करने का ऑप्‍शन देते हैं। आइए जानते हैं अपने मैक पर डिफ़ॉल्ट एप सेटिंग्स को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

मैक ओएस में डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन कैसे सेट करें?

अलग-अलग फ़ाइल के लिए डिफ़ॉल्ट ऐप कैसे सेट करें

1. सबसे पहले मैकओएस में फ़ाइंडर विंडो खोलें और उस फ़ाइल पर जाएं जिसके लिए आप डिफ़ॉल्ट ऐप बदलना चाहते हैं।

2. इसके बाद फाइल पर राइट-क्लिक (या कंट्रोल-क्लिक) करें और मेन्यू में जाकर "Get Informaction" का ऑप्‍शन सलेक्‍ट करें।

3. इसके बाद इंफॉर्मेशन विंडो में जाएं "ओपेन विद" सेक्शन को एक्‍सपेंड करें।

4. अब जो भी डिफॉल्‍ट ऐप लिस्‍ट में दी गई हैं उन ऐप्‍स पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से "Other" ऑप्‍शन सलेक्‍ट करें।

5. अब आप जिस एप्लिकेशन को डिफ़ॉल्ट के रूप में सेट करना चाहते हैं उसे ब्राउज़ करें और सलेक्‍ट करें, फिर "ऐड" पर क्लिक करें।

6. नई ऐप को चुने जाने के बाद, "Always Open With" बॉक्स पर टिक कर दें।

इसके बाद सभी फ़ाइलें आपके द्वारा चुनी हुई डिफ़ॉल्ट ऐप पर खुलेंगी।

डिफ़ॉल्ट ईमेल ऐप और वेब ब्राउज़र कैसे सेट करें?

1. सबसे पहले जो भी ब्राउज़र यूज करना चाहते है उसे ओपेन करें।

2. ज्‍यातर ब्राउज़रों में डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स ऑप्‍शन मिल जाता है, जो भी ब्राउजर यूज़ कर रहे है उसकी सेटिंग में जाएं।

3. सेटिंग में जाकर डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र सेक्शन देखें और "डिफ़ॉल्ट" बटन पर क्‍लिक करें।

इन आसान स्‍टेप की मदद से आप आसानी से डिफॉल्‍ट ब्राउज़र और ऐप सेट कर सकते हैं।

डिफॉल्‍ट ईमेल रीडर कैसे सेट करें?

मैक में डिफॉल्‍ट मेल एप पहले से सेट रहती है, अगर आप इसे बदलना चाहते है तो इसके लिए

1.मैक के फाइंडर डॉक पर मेल को ओपेन करें।

2.स्‍क्रीन के टॉप पर मेल के मेनू बार में जाएं।

3.सेटिंग पर क्‍लिक करें।

4.इसके बाद डिफॉल्‍ट मेल रीडर के आगे ड्रॉप डाउन मेनू में जाएं।

5.अब जो भी मेल ऐप जोड़ना चाहते हैं उसे जोड़ दें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Follow this concise guide on how to set default apps for various file types, mail client, and browser according to your preferences on macOS.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X