खोया हुआ फोन कैसे करें ट्रैक?
क्या कभी ऐसा हुआ है आपका फोन बात करते समय किसी ने छीन लिया हो या फिर कोई चोरी करके भाग गया हो, अगर ऐसा नहीं हुआ है तो अच्छा है आप अपने फोन में पहले से थोड़ी सावधानी बरते। आज हम गूगल के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से फोन खो जाने पर या चोरी हो जाने पर उसकी लाइव लोकेशन घर बैठे चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन के डेटा को डिलीट कर सकते हैं ताकि चोरी करने वाला व्यक्ति उस डेटा का गलत इस्तेमाल न कर सके।
गूगल के 'Find My Device' फीचर की मदद से ये सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस फीचर को कैसे सेटअप और उपयोग करें।

स्टेप 1: फाइंड माय डिवाइस कैसे सेटअप करें?
1- अपने एंड्रॉइड फोन पर Google Play Store ऐप खोलें।
2- सर्च बार में "Find My Device" टाइप करें और ऐप को इंस्टॉल करें।
3- ऐप खोलें और अपने Google अकाउंट के साथ साइन इन करें।
4- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरी परमीशन दें।
स्टेप 2: फाइंड माय डिवाइस को कैसे यूज करें?
अगर आपका फोन कभी खो जाता है तो फाइंड माई डिवाइस आपको इसे ट्रैक करने, लॉक करने या डेटा मिटाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे
1- किसी दूसरी डिवाइस पर android.com/find ब्राउजर में ओपेन करें
2- होम पेज में जाकर अपने गूगल एकाउंट खाते में साइन इन करें।
3- अगर आपके पास एक से अधिक डिवाइस हैं, तो आपको यहां पर सभी के नाम जा जाएंगे, इनमें से खोए हुए फोन को चुनें।
4- डिवाइस पर क्लिक करने के बाद मैप पर आपको अपने फोन की लोकेशन दिखाई दे जाएगी।
लॉक कैसे करें:
1- उसी होम पेज पर "Secure Device" ऑप्शन पर क्लिक करें।
2- आपको अपने फोन को लॉक करने और फोन से अपना एकाउंट लॉग ऑफ करने या फिर उसकी लोकेशन चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
3- एक बार आपकी डिवाइस सिक्योर होने के बाद उसकी लोकेशन चेक कर सकते हैं।
डेटा कैसे मिटाएं:
1- अगर आपको लगता है अपना फोन वापस नहीं मिलेगा तो सुरक्षा की नज़र से अपने डेटा को फोन से हटा दें इसके लिए "Erase Device" पर क्लिक करें।
2- यह आपके फोन से सभी डेटा को स्थायी रूप से मिटा देगा और इसे फैक्ट्री सेटिंग्स पर रीसेट कर देगा।
3- इस ऑप्शन का प्रयोग ध्यान से करें क्योंकि एक बार डेटा मिटने के बाद दोबारा वापस नहीं मिलेगा।
अगर आपने अभी तक अपने एंड्रायड फोन में गूगल फाइंड माय डिवाइस सेट नहीं किया है तो इसे आज की कर लें, जरूरत पड़ने पर गूगल का ये फीचर आपके काफी काम आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








