विंडो पीसी में ड्युल मॉनिटर कैसे सेटअप करें?
अगर आप ट्रेडिंग करते हैं या फिर ग्राफिक डिज़ाइन या वीडियो एडिटिंग करते है तो ये कुछ ऐसे प्रोफेशन है जिनमें आपको ड्युल या फिर तीन स्क्रीन की जरूरत पड़ती है ताकि एक साथ तीन व्यू देखे जा सकें, सीधे शब्दो में कहें एक से ज्यादा मॉनीटर यूज़ करके आप अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते हैं। डुअल मॉनीटर सेटअप से काम करना आसान होता है और आप एक ही समय में कई विंडो और ऐप्लिकेशन देख सकते हैं। विंडोज में डुअल मॉनिटर सेटअप करना बहुत आसान है चलिए जानते हैं कैसे?
ड्युल मॉनीटर सेटअप के लिए क्या-क्या होना चाहिए?

1- दो मॉनीटर (एक लैपटॉप और एक एक्सटर्नल मॉनीटर या दो डेस्कटॉप मॉनीटर)
2- आपके कंप्यूटर में डुअल मॉनीटर आउटपुट जैक या पोर्ट्स होने चाहिए (HDMI, डिस्प्ले पोर्ट, DVI या VGA)
3- मॉनीटर को कनेक्ट करने के लिए एक केबल
कैसे सेटअप करें?
1- सबसे पहले अपने दोनों मॉनीटर अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप से पोर्ट की मदद से कनेक्ट करें, वैसे HDMI पोर्ट से ही ज्यादातर मॉनीटर कनेक्ट किए जाते हैं लेकिन अगर कोई दूसरा पोर्ट है तो उसी हिसाब से केबल भी आपको लेनी पड़ेगी।
2- जैसे ही मॉनीटर अपने विंडो लैपटॉप से कनेक्ट करेंगे सिस्टम उसे ऑटोमेटिक डिटेक्ट कर लेगा।
3- अगर ऑटोमेटिक सिस्टम डिटेक्ट नहीं करता है तो इसके लिए स्टार्ट मेन्यू की 'सेटिंग्स' > 'सिस्टम' > 'डिस्प्ले' पर जाकर 'मल्टीपल डिस्प्ले' का ऑप्शन सलेक्ट करें।
मॉनीटर कनेक्ट होने के बाद आप चाहे तो इसे एक्सटेंड भी कर सकते हैं यानी दोनो मॉनीटर को एक सिंगल स्क्रीन की तरह यूज़ कर सकते हैं या फिर किसी एक मॉनीटर को मुख्य मॉनिटर बना सकते हैं।
कॉन्फिगरेशन कैसे करें ?
1- मॉनीटर कनेक्ट होने के बाद आप चाहें तो स्क्रीन रेज़ॉल्यूशन, स्केलिंग और रिफ्रेश रेट भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
2- मॉनीटर को मिरर करने या एक्सटेंड करने का ऑप्शन भी इसमे मिलता है।
3- मॉनीटर के हिसाब से आप टास्क बार और बैकग्राउंड को भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
एक बार सेटअप हो जाने के बाद, आप अपने डुअल डिस्प्ले सेटअप यूज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








