Home
How to

हेलो-हेलो... आवाज नहीं आ रही! कॉल ड्रॉप से हो गए हैं तंग, तो गांठ बांध लें ये 5 बातें

Call Drop: किसी के पास कॉल करो और जब बात न हो जाए तो अलग ही फ्रस्टेशन होता है। खासकर इमरजेंसी में। ऐसा खराब नेटवर्क या कॉल ड्रॉप होने की वजह से होता है। कई बार तो कॉल ड्रॉप होने की वजह से बार-बार हेलो-हेलो चिल्लाना पड़ता है।

अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका हमेशा ख्याल रखना चाहिए। अगर यहां बताई गई टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो किया जाए तो कॉल ड्रॉप होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

कॉल ड्रॉप से हो गए हैं तंग, तो गांठ बांध लें ये 5 बातें

क्यों होती है कॉल ड्रॉप?

कॉल ड्रॉप होने की कई वजह होती हैं। अगर आपके इलाके में कमजोर सिग्नल आ रहे हैं तो पूरे चांस हैं कि आपकी बातचीत अधूरी रह जाए। एक वक्त में एक ही सेल टावर से ज्यादा यूजर जुड़े रहने की वजह से भी यह परेशानी आती है। इसके अलावा, अगर फोन के सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर में कोई खराबी है, तब भी ऐसा हो सकता है।

कॉल ड्रॉप से बचने के 5 टिप्स

नेटवर्क कवरेज चेक करें

कमजोर सिग्नल एरिया से बचने के लिए अपनी लोकेशन चेक करें। अगर सिग्नल कमजोर है, तो बेहतर नेटवर्क वाले इलाके में जाएं।

फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

अक्सर सॉफ्टवेयर अपडेट से फोन के नेटवर्क कनेक्टिविटी इश्यू ठीक हो जाते हैं। हमेशा अपने फोन को अपडेट रखना चाहिए।

नेटवर्क मोड को चेक करें

हमेशा सही नेटवर्क मोड पर रहें। अगर आपका फोन 4G सपोर्ट करता है, तो उसे 4G मोड पर सेट करें ताकि नेटवर्क पर लोड कम हो।

फोन की सेटिंग्स को रीसेट करें

अगर बार-बार कॉल ड्रॉप हो रहा है, तो फोन की नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करें। इससे कई बार कनेक्टिविटी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

हैंडसेट और सिग्नल इंटरफेरेंस चेक करें

अपने फोन को कहीं भी रखें जहां सिग्नल का इंटरफेरेंस न हो। कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मेटल की दीवारें सिग्नल को बाधित कर सकती हैं। इन सरल टिप्स को अपनाकर आप कॉल ड्रॉप की समस्या को काफी हद तक सॉल्व कर सकते हैं और हर बातचीत को बेहतरीन बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X