फोन की रियल टाइम लोकेशन को फेक लोकेशन में कैसे बदलें?
क्या आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट पर रियल टाइम लोकेशन बदलना चाहते हैं? कई बार हमें अपनी लोकेशन छुपाने की जरूरत पड़ती है, खासकर जब हम नई जगहों को सर्च करना चाहते हैं या किसी खास जगह पर बेस ऐप को आज़माना चाहते हैं।
हालांकि, यह जरूरी है कि आप सुरक्षित और कानूनी तरीके से अपने लोकेशन बदलें। चलिए नज़र डालते हैं किस तरह से एंड्रायड डिवाइस पर अपनी रियल टाइम लोकेशन बदल सकते हैं। लोकेशन बदलने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं।

1. डेवलपर ऑप्शन: अपने एंड्रॉयड फोन में डेवलपर ऑप्शन को ऑन कर दें और "मॉक लोकेशन ऐप्स" ऑपशन को एक्टीवेट कर दें। अब आप फेक GPS ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं जो आपको फेक लोकेशन सेट करने का ऑप्शन देती है।
2. GPS स्पूफिंग ऐप का उपयोग करें: प्ले स्टोर पर कई GPS स्पूफिंग ऐप्स उपलब्ध हैं जिनकी मदद से किसी भी दूसरी लोकेशन की नकल कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी ऐप्स के साथ सावधानी बरतें क्योंकि कुछ अवैध गतिविधियों में ऐसी ऐप्स शामिल हो सकती हैं जो आपको भी परेशानी में डाल सकती हैं।
3. VPN का उपयोग करे: VPN सर्विस भी आपको अपनी फेक लोकेशन बदलने देती हैं। हालांकि, ये तरीका यूज़र्स के लिए थोड़ी मुश्किल भरा हो सकता है लेकिन रियल टाइम लोकेशन छुपाने के लिए ये तरीका सबसे कारगर है।
4. ब्राउज़र एक्सटेंशन का उपयोग करें: अगर आप वेब ब्राउज़र पर अपनी लोकेशन बदलना चाहते हैं तो कई एक्सटेंशन मौजूद हैं जो आपकी लोकेशन बदलने में मदद कर सकते हैं।
रियल टाइम लोकेशन को बदलना कुछ स्थितियों में भले ही सही हो सकता है, लेकिन इससे प्राइवेसी का भी उल्लंघन हो सकता है। इसलिए हमेशा सावधानी बरतें और केवल भरोसेमंद सोर्स से ही लोकेशन स्पूफिंग ऐप्स इंस्टॉल करें। अगर आप इसका गलत इस्तेमाल करते हैं, तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं या फिर जब भी आप अपने दोस्तों के साथ हसी मजाक करना चाहते हो तब ये तरीके अपना सकते हैं। कहने का मतलब है किसी भी ऐसी गतिविधियों में इन तरीकों का इस्तेमाल न करें जो गैरकानूनी हो।


Click it and Unblock the Notifications








