Home
How to

फोन पर आने वाले Ads से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीके?

By Roith

आजकल सभी के पास स्‍मार्टफोन है जिसकी मदद से हम एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। लेकिन फोन को इस्तेमाल करते समय एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है जो है विज्ञापन। खासकर अगर एंड्रायड प्‍लेटफार्म की बात करें तो जिन फोन मॉडल में स्‍टॉक एंड्रायड नहीं है उनमें विज्ञापनों की बाढ़ सी लगी रहती है। ये विज्ञापन न केवल परेशान करते हैं बल्कि डेटा और बैटरी भी बर्बाद करते हैं। लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने मोबाइल पर विज्ञापनों को कम कर सकते हैं या फिर बंद कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं कुछ आसान तरीके

फोन पर आने वाले Ads से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीके?

पहला तरीका

अपने फ़ोन में दी गई ब्राउज़र सेटिंग्स को बदल दें। ज्यादातर मोबाइल ब्राउज़र विज्ञापन ब्लॉकर एक्सटेंशन या विज्ञापन रोकने की का ऑप्‍शन देते हैं। आपको बस ब्राउज़र सेटिंग्स में जाकर इन विकल्पों को ऑन करना होगा।

दूसरा विकल्प

विज्ञापन बंद करने के लिए ब्लॉकिंग एप्लिकेशन का प्रयोग करना। प्‍ले स्‍टोर या ऐप स्‍टोर पर कई फ्री और भरोसेमंद ऐड ब्लॉकर ऐप्‍स दी गई हैं। इन्हें डाउनलोड करके आप उनकी सेटिंग्स को बदलकर विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं।

तीसरा विकल्प

वाई-फाई राउटर की मदद से विज्ञापन ब्‍लॉक कर सकते हैं इसकी मदद से जो भी डिवाइस उस राउटर से कनेक्‍ट होगी उन सभी में विज्ञापन नहीं दिखेंगे। हालांकि, इसके लिए थोड़ी ज्‍यादा सेटिंग करनी पड़ेंगी।

कैसे करे राउटर की मदद से ऐड ब्‍लॉक?

स्‍टेप-1) सबसे पहले अपने राउटर के एडमिन पेज पर लॉग इन करें। इसके लिए आपको अपने राउटर के डिफ़ॉल्ट आईपी एड्रेस को किसी वेब ब्राउज़र में टाइप करना होगा। यह आमतौर पर 192.168.0.1 या 192.168.1.1 होता है।

स्‍टेप 2) इसके बाद राउटर पेज पर, आपको "ट्रैफिक कंट्रोल" या "एक्सेस कंट्रोल" जैसा कोई विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3) अब आपको "एडवांस्ड सेटिंग्स" या "वेब फिल्टर" जैसा कोई विकल्प मिलेगा। इसे खोलें।

सटेप 4) इस सेक्शन में, आपको विज्ञापन और ट्रैकर वेबसाइटों के डोमेन नामों की एक लिस्‍ट मिलेगी। आपको इन सभी डोमेन नामों को ब्‍लॉक करना होगा।

स्‍टेप 5) लिस्‍ट में नहीं आने वाले किसी भी विशेष डोमेन को ब्‍लॉक करने के लिए, आप उसे मैन्युअल तरीके से जोड़ सकते हैं।

स्‍टेप 6) किए गए सभी बदलाव को सेव करें और राउटर को रीस्टार्ट करें।

इसके बाद इस राउटर से जुड़े सभी गैजेट्स में विज्ञापन नहीं आएंगे।

एक और तरीका है जिसकी मदद से फोन में विज्ञापन ब्‍लॉक कर सकते हैं। जब भी फोन में कोई नई ऐप इंस्‍टॉल करते हैं उनमें से ज्‍यादातर पहली बार आपसे विज्ञापन देखने की परमीशन मांगते हैं। आप उन ऐप्स के लिए इसकी परमीशन न दें जिसके बाद आप बाद में विज्ञापन नही देख पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Stop annoying mobile ads by using browser ad blockers, installing dedicated ad blocking apps, configuring ad permissions in apps, or using ad-free web alternatives.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X