Home
How to

एयरप्लेन मोड या फोन को स्विच ऑफ किए बिना इंकमिंग कॉल्स को कैसे रोकें

अमूमन जब हम अपने दोस्तों के साथ होते हैं, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मूवी देख रहे हैं या फिर गेम खेल रहे हैं, तो ऐसे में फोन कॉल्स रिसीव करना नहीं चाहते। आप हर बार इस तरह कॉल्स से बचने के लिए फोन को फ्लाइट मोड पर भी नहीं रख सकते हैं। तो ऐसे में क्या किया जाए? अगर आप अपने फोन कॉल्स को रिसीव नहीं करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जहां आपको फोन फ्लाइट मोड पर भी नहीं रखना पड़ेगा और इनकमिंग कॉल्स से भी बच जाएंगे।

एयरप्लेन मोड या फोन को स्विच ऑफ किए बिना इंकमिंग कॉल्स को कैसे रोकें

इनकमिंग कॉल्स को आने से कैसे रोकें

इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन की कॉल सेटिंग्स में जाएं।

अब Call Forwarding ऑप्शन पर टैप करें।

आपको यहां तीन विकल्प दिखाई देंगे- 'Always Forward', 'Forward When Busy' और 'Forward When Unanswered'

आप यहां से Always Forward का ऑप्शन चुनें और सके बाद एक ऐसा नंबर एंटर करें जो स्विच ऑफ रहता हो या फिर इस्तेमाल में ना हो।

ऐसा करने के बाद अब इनेबल पर टैप करें।

अब आपको कोई कॉल नहीं आएगी और साथ ही आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर मूवी भी एन्जॉय कर सकेंगे।

इन तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

कॉल फॉरवर्ड के अलावा आप Do Not Disturb सिलेक्ट करके भी कॉल आने से रोक सकते हैं।

इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर, साउंड पर क्लिक करें। यहां से Do Not Disturb पर टैप करें।

कॉल्स पर क्लिक करें और Do not allow any calls के विकल्प को चुनें और allow repeat callers को ऑन करें।

इसके अलावा आप Call Barring का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

इसके लिए आपको फोन ऐप पर जाएं और मेन्यू ओवरफ्लो बटन (तीन डॉट) पर क्लिक करें।

अब सेटिंग में जाएं और कॉल्स पर क्लिक करें। कॉल्स मेन्यू में आपको Call Barring पर टैप करें। इसके बाद आपको सभी इनकमिंग कॉल्स पर जाना होगा और Call Barring पासवर्ड डालना होगा, जो अमूमन 0000 या 1234 होता है। इसके बाद टर्न ऑन पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Usually, when we are with our friends, watching movies or playing games on OTT platforms, we do not want to receive phone calls. You cannot keep the phone on flight mode every time to avoid such calls. So what to do in such a situation? If you do not want to receive your phone calls then we will tell you some ways where you will not have to keep the phone on flight mode and will also avoid incoming calls.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X