Home
How to

यूट्यूब से स्क्रीनशॉट लेने के 3 बेहतरीन तरीके ?

By Roith

अगर आप एक क्रिएटर है तो इस बात को बखूबी समझते होंगे किसी भी वीडियो के लिए थंबनेल यानी सामने दिखने वाला बैनर कितना जरूरी होता है यानी वो फोटो जो वीडियो पर क्‍लिक करने से पहले आपको दिखती है जिसकी वजह से कोई भी यूजर आपके वीडियो पर क्‍लिक करता है।

इसके लिए कभी-कभी हमें यूट्यूब पर स्‍क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ती है या फिर किसी मूवी का रिव्‍यू वीडियो आप बना रहे है तो उसके ट्रेलर से कोई शॉट लेना है, ऐसे में स्‍क्रीनशॉट लेने के लिए काफी मशक्‍कत करती पड़ती है। आज के लेख में हम यूट्यूब वीडियो से स्‍क्रीनशॉट लेने के दो तरीके जानेंगे।

यूट्यूब से स्क्रीनशॉट लेने के 3 बेहतरीन तरीके ?

बिना ऐप के स्‍क्रीनशॉट कैसे लें?

स्‍क्रीनशॉट लेने का सबसे आसान तरीका है पूरी स्‍क्रीन को प्रिंट स्‍क्रीन कर लेना जिसके लिए कीबोर्ड में से प्रिंट स्‍क्रीन बटन पर क्‍लिक करते ही पूरी स्‍क्रीन कैपचर हो जाती है लेकिन ऐसी फोटो को हमे बाद में एडिट करना पड़ता है इसमें समय भी जाता है और क्‍वालिटी भी अच्‍छी नहीं मिलती। लेकिन इसकी मदद से आप बिना किसी ऐप के स्‍क्रीनशॉट आसानी से ले सकते हैं।

क्रोम एक्‍टेंशन से स्‍क्रीनशॉट कैसे लें?

गूगल क्रोम में यूट्यूब स्‍क्रीनशॉट लेने के लिए कई एक्‍टेंशन उपलब्‍ध हैं। इनकी मदद से आप आसानी से फुल एचडी क्‍वालिटी का स्‍क्रीनशॉट ले सकते हैं साथ ही कई एक्‍टेंशन ऑटोमेटिक स्‍क्रीनशॉट जनरेट करते हैं जिनमें से आप अपनी पसंद की फोटो सेलक्‍ट करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ पॉपुलर स्‍क्रीनशॉट एक्‍टेंशन

1- Awesome Screenshot

2- Nimbusweb

3- Gofullpage

मोबाइल में स्‍क्रीनशॉट कैसे लें?

अगर आप एंड्रायड यूजर है तो इसके लिए पॉवर बटन और वॉल्‍यूम बटन को एक साथ दबाए, वहीं आईफोन यूजर है तो इसके लिए फोन के साइड की बटन और होम बटन को एक साथ दबा कर छोड़ दें।

क्‍या यूट्यूब वीडियो का स्‍क्रीनशॉट यूज़ करना लीगल है?

अगर आप किसी दूसरे के वीडियो का स्‍क्रीनशॉट लेकर उसे अपने वीडियो में या फिर साइट में यूज़ कर रहे है तो इसके लिए कॉपीराइट होल्‍डर की परमीशन लेना जरूरी है। बिना वीडियो ओनर के उसके वीडियो का स्‍क्रीनशॉट आप यूज़ नहीं कर सकते।

 
Best Mobiles in India

English summary
Open the YouTube video, click the three-dot icon, and select 'Stats for Nerds' option. A new window opens showing only video content. Take a screenshot of this window.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X