iPhone पर सीक्रेट कैमरा फीचर के साथ शानदार लाइट ट्रेल तस्वीरें कैसे लें, जाने सभी स्टेप यहां

अक्सर हम सभी रात में चलती कारों के साथ सड़क की उन तस्वीरों को देखते हैं, जहां केवल चमकीले लाल, पीले और सफेद कलर में हल्के निशान दिखाई देते हैं। उन आकर्षक शॉट्स को लाइट ट्रेल फोटो कहा जाता है और उन्हें कैप्चर करना अविश्वसनीय रूप से काफी कठिन होता है। आमतौर पर, उन्हें एक DSLR (डिजिटल सिंगल-लेंस रिफ्लेक्स) कैमरे की आवश्यकता होती है जो शटर स्पीड को कम कर सकता है ताकि आप उन इमेज को कैप्चर कर सकें। हालाँकि, अगर आपके पास iPhone - iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11, iPhone SE 3 है, तो आप अपने फोन में एक हिडन कैमरा फीचर का यूज करके आसानी से ये शॉट्स बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे डिटेल में।
iPhone लाइट ट्रेल फोटोग्राफ़ी क्या है?
अगर आप लाइट ट्रेल फोटोग्राफ़ी से अनजान हैं, तो बता दें कि यह एक प्रकार की लंबी-एक्सपोजर फोटोग्राफ़ी है जो रोशनी की गति को उजागर करती है। ऐसी तस्वीरें लेने के लिए, आपको कैमरे की शटर स्पीड को कम करना होगा ताकि लेंस तक ज्यादा रोशनी और जानकारी पहुंच सके।
लेकिन ऐसे शॉट्स के लिए आईफोन का यूज करने में केवल एक ही दिक्कत आती है। आप iPhone पर शटर स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सकते। लेकिन iPhone एक पावरफुल इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम के साथ आता है जो सॉफ्टवेयर का यूज करके हार्डवेयर समस्याओं को हल करता है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो iPhone में कैमरा सेटिंग्स में एक बड़ा-एक्सपोजर मोड भी होता है। हालांकि यह शटर स्पीड को कम नहीं करता है, यह ब्लर बनाकर और प्रभाव की नकल करके समान शॉट्स को कैप्चर करता है।

हालांकि शॉट की क्वालिटि की रीयल डीएसएलआर कैमरे से तुलना नहीं की जा सकती है, सही परिस्थितियों में, बहुत अच्छे शॉट्स ले सकता है जिसे आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं या अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। लेकिन सेटिंग को सर्च करने में मुश्किल हो सकती है। और इस प्रोसेस में आपकी मदद करने के लिए बस नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करना होगा।
IPhone पर Long Exposure फोटो कैसे लें
1 - सबसे पहले अपने IPhone पर मिलने वाले कैमरा ऐप को खोलें और लाइव फोटो चालू करें।
2 - अब अपना सही फ्रेम ढूंढें और एक फोटो क्लिक करें।
3 - फोटो एप में इमेज खोलें।
4 - लाइव फोटो पर टैप करें और इसे खोलने के बाद लाइव फोटो ड्रॉपडाउन मेनू पर टैप करें।
5 - अब Long Exposure को चुनें।
6 - अब आप अपने iPhone पर प्रोफेशनल क्वालिटी इफेक्ट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







