Home
How to

विंडोज लैपटॉप या PC में स्क्रीनशॉट कैसे लें, यहाँ जानिए अलग-अलग तरीके

कई लोगों को आज भी पता नहीं है कि लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं। ये एक जरूरी स्किल या नॉलेज है जो हर लैपटॉप या PC यूजर को पता होनी चाहिए। और यदि आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें स्क्रीनशॉट लेना नहीं आता तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप विंडोज लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं डिटेल्स में।

विंडोज लैपटॉप या PC में स्क्रीनशॉट कैसे लें, यहाँ जानिए अलग-अलग तरीके

विंडोज लैपटॉप या पीसी में स्क्रीनशॉट कैसे लें

हमने यहाँ 4 अलग-अलग तरीके बताए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपने Windows के लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, तो आइए जानते हैं इन सभी तरीकों के बारे में।

स्निपिंग टूल (Snipping Tool) के माध्यम से लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लें

स्टेप 1: सबसे पहले आपको विंडोज सर्च बॉक्स में Snipping Tool) टाइप करके उसको सर्च करना होगा और फिर उसको ओपन कर दें।

स्टेप 2: अब आपको स्क्रीनशॉट लेने के लिए 'New' पर क्लिक करने को कहा जायेगा।

स्टेप 3: अब, जहां से आप स्क्रीनशॉट शुरू करना चाहते हैं, वहां से क्रॉस एयर को ट्रांसफर करें, फिर जगह को सेलेक्ट करने के लिए उसको खींचें।

स्टेप 4: Next, स्क्रीनशॉट को Save करने के लिए 'Save Snipp' के आइकन पर क्लिक करें।

इस तरह आपका स्क्रीनशॉट आपके लैपटॉप में सेव हो जाएगा।

शॉर्टकट कीज का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लें:

स्क्रीनशॉट कैप्चर करने का सबसे आसान तरीका है आप Windows Key और 'PrtScn' (प्रिंटस्क्रीन) बटन को एक साथ प्रेस करें। यह आमतौर पर फ़ंक्शन कीज के पास टॉप लाइन में स्थित होती है। आप Windows Key+PrtScn को प्रेस करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं और कहीं भी उसको पेस्ट कर सकते हैं।

Alt+PrtScn का उपयोग करके स्क्रीनशॉट कैप्चर करें

ऊपर जो हमने प्रोसेस बताया है वैसे ही यह भी काम करता है। आपको Alt+PrtScn को प्रेस करना है और आपके पूरी स्क्रीन को कैप्चर कर दिया जाएगा। अब आप उसको कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।

विंडोज लैपटॉप या PC में स्क्रीनशॉट कैसे लें, यहाँ जानिए अलग-अलग तरीके

PrtScn को क्लिक करके लें स्क्रीनशॉट

इसी तरह अगर आप सिर्फ PrtScn Key को प्रेस करते हैं, तो भी आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके बाद उसको कहीं क्लिपबोर्ड में पेस्ट करके अपने पीसी में या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं।

हालांकि यदि आप सेलेक्ट करके स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो मेरे अनुसार Snipping Tool से बढ़िया कोई टूल नहीं है, इसमें आप सेलेक्ट करके और अगर कुछ मार्क करना चाहेंगे तो भी कर सकते हैं और साथ ही इसमें हाइलाइटर भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Take Screenshot On Windows Laptop or PC?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X