कैसे करें अपने खोए हुए Android Phone को ट्रैक और रीसेट, यहां से ले पूरी डिटेल्स
वर्तमान में हमारे सारे काम ऑफिस से लेकर घर तक एक फोन पर टिके हुए हैं। ऑफिस के फोन कॉल के साथ ही घर से बाहर निकलते समय पेरेंट्स के कॉल तक हम स्मार्टफोन पर डिपेंड हो चुके हैं। अगर ऐसे में हमारा फोन खो जाए, तो हमे बड़ी मुश्किलों का सामना करना होता है।
यानी हमारे लिए Android Phone का खोना एक तनावपूर्ण अनुभव साबित हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सही टूल आपके खोए हुए फोन को ढूंढने में मदद कर सकता है। सरल शब्दों में समझे तो, एक सही टूल की मदद से आप अपने खोए हुए फोन को ढूंढ सकते हैं और अपनी पर्सनल इन्फोर्मेशन की सुरक्षा के लिए डेटा को मिटा भी सकते हैं।

आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि खोए हुए एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कैसे ढूंढे और आवश्यकता होने पर उसका डेटा कैसे मिटाएं। नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से फोन को ट्रैक कर सकते हैं।
Android Phone को कैसे ट्रैक करें
Google का 'Find My Device' एक यूजर फ्रेंडली टूल है, जो कि ऐसी कंडीशन में आपकी मदद करता है।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को Google Account से कनेक्ट करें और इंटरनेट एक्सेस करें। इसके बाद लोकेशन सर्विस इनेबल करें।
अब अपने कम्प्यूटर या किसी अन्य मोबाइल डिवाइस पर 'Find My Device' वेबसाइट पर जाएं। आप किसी अन्य डिवाइस पर भी 'Find My Device' ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब अपने खोए हुए स्मार्टफोन से कनेक्टेड Google Account को साइन इन करें। यह सर्विस आपके फोन की लास्ट नॉन लोकेशन मैप पर दिखाएगी। ऐसे में अगर आपका फोन आस-पास है, तो आप इसे फुल वॉल्यूम में रिंग कर सकते हैं, फिर भले ही आपका फोन साइलेंट मोड पर ही क्यों ना हो।
कैसे करें डिवाइस लॉक
हो सकता है कि आप अपने फोन को वापस प्राप्त ना कर पाएं, लेकिन आपके पास इसे दूर से लॉक करने की पावर है, जिससे किसी भी अनअथॉराइज्ड एक्सेस को आपके फोन तक पहुंचने से रोका जा सकता है। वहीं आप अपने फोन को वापस पाने की संभावना बढ़ाने के लिए लॉक स्क्रीन या मैसेज और नंबर भी डिस्प्ले कर सकते हैं।
दूर से डेटा को कैसे हटाएं
आपके पास फाइनल ऑप्शन के रूप में डेटा को हटाना होता है। यदि आपका फोन चोरी हो गया है या आप इसे वापस प्राप्त नहीं कर सकते हैं, तो आप अपने डिवाइस पर मौजूद सभी डेटा को दूर से मिटा सकते हैं। ये प्रोसेसर फैक्ट्री रिसेट करेगी, जिसकी मदद से आपका सारा डेटा मिट जाएगा।
- अगर आप 'Find My Device' में जाएंगे, तो आपको यहां कुछ ऑप्शन नजर आएंगे। इन ऑप्शन की मदद से आप दूर से डेटा को मिटा सकते हैं।
- अपने फोन के डेटा को दूर से मिटाने के लिए 'Erase Devise' ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- डिवाइस के डेटा को मिटाने के लिए 'Confirm Your Decision' पर टैप करें।
इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद ऐप्स, फोटो और सेटिंग के साथ सभी डेटा हट जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








