Home
How to

Cyclone Tauktae को ऑनलाइन मोबाइल पर ट्रैक कैसे करें?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 मई से 19 तक भारी चक्रवात आने की चेतावनी दी है। इस चक्रवात का नाम ताऊते चक्रवात (Cyclone Tauktae) दिया गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले 36 घंटों में लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती हालात बनेंगे। इससे देशभर के विभिन्न हिस्सों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Cyclone Tauktae को ऑनलाइन मोबाइल पर ट्रैक कैसे करें?

जो राज्य पहले चक्रवात ताऊते यानि तौकते का सामना करने जा रहे हैं उनमें केरल के तीन जिले और लक्षद्वीप के बाद केरल के पांच अन्य जिले शामिल हैं। हाई अलर्ट पर रखे गए जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा और इडुक्की शामिल हैं। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में रविवार तक बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है।

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी वेबसाइटें जिसकी मदद से आप ताऊते चक्रवात को आसानी से ऑनलाइन ट्रैक कर सकते है।

इन वेबसाइट की मदद से ट्रैक करें ताऊते चक्रवात (Cyclone Tauktae) को ऑनलाइन

mausam.imd.gov.in

mausam.imd.gov.in

चक्रवात Tauktae को ट्रैक करने के लिए, mausam.imd.gov.in अभी भारत में उपलब्ध सबसे विश्वसनीय वेबसाइटों में से एक है। वेबसाइट मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस द्वारा विकसित की गई है और आपको ताउकते सहित सभी प्रकार के चक्रवातों को ट्रैक करने की फेसिलिटी देती है। ट्रैक करने के लिए, Google सर्च में mausam.imd.gov.in टाइप करें और वेबसाइट पर जाएं> साइक्लोन के ऑप्शन पर क्लिक करें> लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए ट्रैक साइक्लोन डिस्टर्बेंस पर टैप करें।

Cyclocane

Cyclocane

www.cyclocane.com भी एक विश्वसनीय वेबसाइट है जो चक्रवातों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग की अनुमति देती है। इसके लिए सबसे पहले www.cyclocane.com वेबसाइट पर जाएं> ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए साइट पर उपलब्ध cyclone Tauktae की लिंक पर क्लिक करें।

Cyclostorm

Cyclostorm

साइक्लोन ताऊते की स्थिति को ट्रैक करने के लिए आप www.hurricanezone.net वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और होमपेज में Tauktae से संबंधित सभी जानकारी देखने को मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर दिखाये गए साइक्लोन आइकन पर क्लिक कर सकते हैं। साइट ग्लोबल लेवल पर चल रहे सभी ट्रोपिकल चक्रवात, आंधी और तूफान बुलेटिन, और उपग्रह और रडार इमेजरी को ट्रैक करती है।

rsmcnewdelhi

rsmcnewdelhi

इसके अलावा Cyclone Tauktae को ट्रैक करने के लिए आप rsmcnewdelhi.imd.gov.in पर भी जा सकते है। यह भी एक विश्वनीय वेबसाइट है।

UMANG ऐप

UMANG ऐप

इसके अलावा आप UMANG ऐप से भी तौउकते चक्रवात की गति को ट्रैक कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The India Meteorological Department (IMD) has warned of the heavy cyclones from 16 May to 19. The name of this cyclone is named Cyclone Tauktae. The IMD said that severe cyclonic conditions will occur over the next 36 hours over the Lakshadweep Islands and the Arabian Sea.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X