Home
How to

Google Maps के माध्यम से लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस को कैसे ट्रैक करें, यहाँ जानें आसान सा तरीका

Google Maps Tips: भारतीय रेलवे (Indian Railway) काफी सस्ता है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले परिवहन साधनों में से एक है। हालांकि कई बार ऐसा हो जाता है कि ट्रेन समय पर नहीं पहुंचती है और आपके साथ बूढ़े माता-पिता हों तो थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपके लिए एक खास जानकारी लेकर आये जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन से आसानी से ट्रेन के लाइव लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

Google Maps के माध्यम से लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस को कैसे ट्रैक करें, यहाँ जानें आसान सा तरीका

Ixigo, रेलयात्री और My Train जैसे कई ऐप हैं, लेकिन इन सबसे बेस्ट गूगल मैप्स है। Google ने लगभग तीन साल पहले अपने Google Maps ऐप में एक अपडेट जोड़ा था जो इसे किसी भी ट्रेन की चलने की स्थिति की चेक करने का सबसे बढ़िया तरीका बनाता है। Google मैप्स का यह फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

जैसा कि आपको भी पता है कि Google Maps का इस्तेमाल लगभग सभी करते हैं और यह हर स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल्ड आता है। और यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए। गूगल मैप्स के माध्यम से किसी ट्रेन के रनिंग के स्टेटस को ट्रैक करना चाहते हैं तो इसके लिए हमने यहां पूरी गाइड दी है। यह 1 फ्री टू यूज सर्विस हैं जो आपको रियल टाइम स्टेट्स देती है। लेकिन ध्यान दें कि इसके लिए आपके पास अपने फोन पर एक अपडेटेड गूगल मैप का एक ऐप और एक्टिव गूगल अकाउंट होना जरूरी है।

Google Maps के माध्यम से मोबाइल पर लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस कैसे चेक करें

अपने स्मार्टफोन के माध्यम से लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस को चेक करने के लिए हमने नीचे कुछ आसान से स्टेप्स बताये है जिन्हें फॉलो करके आप चेक कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Maps ऐप को ओपन करें।

स्टेप 2: सर्च बार में अपना डेस्टिनेशन स्टेशन डालें।

स्टेप 3: अब इसके बाद Train आइकन पर टैप करें।

स्टेप 4: अब आपको Route के ऑप्शन पर जाना होगा, और वहाँ ट्रेन का आइकन है।

स्टेप 5: अब अपनी ट्रेन के नाम पर टैप करें और आपको लाइव रनिंग स्टेटस दिखाई देगा।

यानी आप भी ट्रेन से ट्रैवल करते हैं, तो Google Maps का यह फीचर आपके लिए वाकई बहुत काम का है, इससे आपको अंदाजा लग जाता है कि आपकी ट्रेन आप तक कब पहुंचेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Track Live Train Running Status Using Google Maps on Mobile
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X