मूव टू iOS और गूगल ड्राइव के जरिए Android से iOS में डेटा कैसे ट्रांसफर करें, जाने यहां

Android डिवाइस से iPhone में डेटा ट्रांसफर करना OS में अंतर के कारण ज्यादा दिक्कत का काम लग सकता है, लेकिन जब आप सही टूल और सही स्टेप का यूज करते हैं तो यह वास्तव में काफी आसान होता है। चाहे आप किसी Android डिवाइस से iPhone पर स्विच कर रहे हों या केवल दो डिवाइसों के बीच कुछ डेटा ट्रांसफर करने की जरूरत हो, इसे करने के कुछ तरीके दिए गए हैं। आइए उन सभी पॉपुलर तरीकों के बारे में जानें जिनका उपयोग आप Android से iPhone में डेटा स्थानांतरित करने के लिए कर सकते हैं।
Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर कैसे करें
मूव टू आईओएस एप्पल द्वारा डेवलप किया गया एक फ्री ऐप है, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जो आपको एंड्रॉइड फोन से आईफोन में वायरलेस तरीके से डेटा ट्रांसफर करने की अनुमति देता है।
1 - सबसे पहले अपने Android फ़ोन पर Google Play Store से मूव टू आईओएस ऐप डाउनलोड करें ।
2 - अब अपने iPhone पर, सेटअप के दौरान ऐप्स और डेटा पर जाएं और Android से डेटा ट्रासफर करना चुनें।
3 - अपने Android फ़ोन पर मूव टू आईओएस ऐप खोलें और जारी रखें पर टैप करें ।
4 - अपने iPhone पर, सेटअप के दौरान ऐप्स और डेटा पर जाएं और Android से मूव डेटा ऑप्शन चुनें।
5 - अपने Android फ़ोन पर मूव टू आईओएस ऐप खोलें और continue पर टैप करें ।
6- कंटिन्यू रखने के लिए Agree पर टैप करें , जब आप नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लें।
7 - अपने iPhone पर, continue टैप करें और एक यूनिक कोड पाने के लिए इंतजार करें।

8- अपने Android फ़ोन पर कोड दर्ज करें, और उस प्रकार का डेटा चुनें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
9 - ट्रांसफर पूरा होने तक प्रतीक्षा करें, और फिर अपने iPhone को सेट करना समाप्त करें।
Google ड्राइव का यूज कैसे करें
Android मोबाइल फ़ोन से iPhone में डेटा ले जाने के लिए आप पहले से इंस्टॉल Google ड्राइव का यूज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं यह कैसे करता है काम।
1 - सबसे पहले, Google ड्राइव पर अपने डेटा का बैकअप लें। ऐसा करने के लिए, अपने एंड्रॉइड फोन पर सेटिंग्स पर जाएं , सिस्टम को सेलेक्ट करें , फिर बैकअप और Google ड्राइव पर बैकअप का चयन करें । वह सभी डेटा शामिल करें जिसे आप iPhone में ट्रांसफर करना चाहते हैं।
2 - अपने iPhone पर Google ड्राइव इंस्टॉल करें और अपने Android फ़ोन पर उपयोग किए गए उसी अकाउंट से साइन इन करें।
3- IPhone पर Google ड्राइव खोलें और बैकअप फ़ाइल का पता लगाएं। आप अपने iPhone पर मेनू > बैकअप पर जाकर ऐसा कर सकते हैं ।
4 - वह डेटा चुनें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं, और फिर रिस्टोर करें टैप करें ।


Click it and Unblock the Notifications








