Android से iPhone में कैसे ट्रांसफर करें डेटा, यहां जानें आसान तरीके
हम Android डिवाइस से iPhone में डेटा ले जाने के लिए काफी संघर्ष करते हैं। चाहे आप एंड्रॉइड डिवाइस से आईफोन पर स्विच कर रहे हों, या यहां तक कि कुछ फाइलों को आईफोन में ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहे हों। क्योंकि दोनों के OS अलग-अलग हैं, इसलिए Android से iPhone में आसानी से डेटा ट्रांसफर करने के सभी तरीकों से अवगत होना जरूरी है। यहां आपकी मदद के लिए, वे तरीके दिए गए हैं जिनसे आप आसानी से एंड्रॉइड से आईफोन में डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह सब करने के लिए कंफर्म करें कि आपके दोनों डिवाइस OS के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हैं या नहीं। साथ ही वे पूरी तरह से चार्ज होने चाहिए।

Android से iPhone में डेटा कैसे ट्रांसफर करें
मूव टू iOS ऐप
यह मूव टू आईओएस एप्पल इंक द्वारा एक फ्री ऐप है। उन्होंने इसे डेवलप किया है, और यह Google के Play Store पर उपलब्ध है। यह आपको एंड्रॉइड स्मार्टफोन से आईफोन में आसानी से डेटा ट्रांसफर करने देता है। ये सब वायरलेस तरीके से होता है।
1 - सबसे पहले गूगल के प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड करें ।
2 - फिर, अपने iPhone पर स्विच करें, और वहां, सेटअप के दौरान ऐप्स और डेटा अनुभाग पर जाएं।
3 - वहां, एंड्रॉइड से मूव डेटा ऑप्शन चुनें ।
4 - अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर मूव टू आईओएस ऐप खोलें और जारी रखें पर टैप करें ।
5 - अब, अपने iPhone पर, सेटअप प्रोसेस के दौरान ऐप्स और डेटा पर जाएं और Android से डेटा ले जाएं ऑप्शन चुनें।
6 - अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर मूव टू आईओएस ऐप खोलें और जारी रखें पर टैप करें ।
7 - फिर, जारी रखने के लिए सहमत (Agree) पर टैप करें।
8 - अपना iPhone खोलें, जारी रखें पर टैप करें और यूनिक कोड आने तक रुके रहें।
9 - अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर दिखाई देने वाला कोड दर्ज करें , उस प्रकार का डेटा चुनें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
10 - ट्रांसफर पूरा होने दें, और फिर अपने iPhone (iOS डिवाइस) की सेटिंग बंद करें।
Google Drive से करें डेटा ट्रांसफर
Google Drive का यूज करना भी Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। यहां बताया गया है कि आप यह कैसे कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
1 - सबसे पहले, सेफ्टी के लिए अपने सभी डेटा का Google ड्राइव पर बैकअप लें। इसके लिए अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
2 - फिर, सिस्टम चुनें , और फिर बैकअप > Google ड्राइव पर बैकअप ऑप्शन चुनें।
3 - अब, अपने iPhone पर Google Drive इंस्टॉल करें ।
4 - अपने iPhone पर (अपने Android स्मार्टफोन से) समान डिटेल के साथ साइन इन करें।
5 - अब अपने iPhone पर Google Drive खोलें और बैकअप फाइल ढूंढें।
6 - अपने iPhone पर मेनू और फिर बैकअप पर जाएं ।
7 - अब, वह डेटा ऑप्शन चुनें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं और फिर रिस्टोर पर क्लिक करें।
8 - ट्रांसफर पूरा होने दें, और आपका काम पूरा हो गया।


Click it and Unblock the Notifications








