WhatsApp चैट डेटा को Android से iOS में कैसे ट्रांसफर करें, यहां जानें सभी स्टेप्स
आईफोन खरीदने के साथ ही सबसे ज्यादा टेंशन लोगों को WhatsApp चैट की रहती है। वैसे तो एंड्रॉयड से एंड्रॉयड फोन में चैट के साथ अन्य डेटा को शिफ्ट करना काफी आसान होता है, लेकिन एंड्रॉयड से आईफोन में डेटा को शिफ्ट करना थोड़ा मुश्किल टास्क हो जाता है।
लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप Android फोन से iPhone पर अपना WhatsApp डेटा को इजली शिफ्ट कर सकते हैं।

WhatsApp डेटा ट्रांसफर करने के लिए कुछ जरूरी बातें
सबसे पहले अपने Android डिवाइस पर Android OS Lollipop, Android 5 या इसके बाद का वर्जन इंस्टॉल कर लें। अब आगे iPhone पर iOS 15.5 या इसके बाद का वर्जन इंस्टॉल करें। अब आपको अपने Android फोन पर Move to iOS ऐप इंस्टॉल करना है।
अब आपको अपने नए डिवाइस पर iOS 2.22.10.70 या इसके बाद के वर्जन वाला WhatsApp इंस्टॉल करें। अब आगे आपको अपने पुराने फोन पर Android 2.22.7.74 या इसके बाद के वर्जन वाला WhatsApp इंस्टॉल करना होगा। अपने नए डिवाइस पर अपने पुराने फोन नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा।
Move to iOS ऐप से पेयर करने और Android फोन से डेटा ट्रांसफर करने के लिए आपका iPhone नया होना चाहिए या फिर उसे फैक्टरी सेटिंग्ज पर रीसेट किया गया हो। अब आपको अपने दोनों डिवाइसेज को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें।
ऐसे करें Android से iPhone पर डेटा ट्रांसफरः
- सबसे पहले आपको अपने Android फोन पर Move to iOS ऐप को ओपन करना होगा।
- यहां आपको iPhone पर एक कोड शो होगा, जिसे पूछे जाने पर अपने Android फोन पर कोड को भरना होगा।
- अब आपको आगे Continue बटन पर टैप करना है।
- अब आपको स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करना होगा।
- डेटा ट्रांसफर करने के लिए आपको स्क्रीन पर WhatsApp को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपको Android फोन पर शुरू करें पर जाकर टैप करें।
- इसके बाद आपको WhatsApp के डेटा एक्सपोर्ट करने तक ता इंतजार करना होगा।
- जब डेटा एक्सपोर्ट ट्रांसफर के लिए रेडी हो जाएगा, तब आप Android फोन पर WhatsApp से साइन आउट हो जाएंगे।
- वापस Move to iOS ऐप पर आने के लिए आपको Next बटन पर टैप करना होगा। अब आपको Android फोन से iPhone पर डेटा ट्रांसफर करने के लिए जारी रखें बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद Move to iOS ऐप के ट्रांसफर पूरा होने तक आपको इंतजार करना है। अब आप App Store से WhatsApp का नया वर्जन डाउनलोड कर लें। डाउनलोड के बाद WhatsApp को ओपन करें और उसी नंबर से लॉग इन करें जिसका यूज आप पुराने फोन पर कर रहे थे।
इसके बाद जब पूछा जाए तो शुरू करें बटन पर टैप करें और प्रोसेस को पूरा होने तक छोड़ दें। जब आपका नया डिवाइस एक्टिवेट हो जाएगा, तब आप अपनी WhatsApp चैट्स को उसमें देख सकेंगे।
इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, ट्रांसफर के दौरान Move to iOS ऐप में फाइल में जाकर WhatsApp फोल्डर को सेलेक्ट नहीं किया जा सकता है। ट्रांसफर किया गया डेटा, क्लाउड स्टोरेज में तब तक सेव नहीं होगा, जब तक आप iCloud पर जाकर बैकअप नहीं लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








