Home
How to

Android से iPhone में Whatsapp डेटा कैसे ट्रांसफर करें, यहां जानें आसान तरीका

How To Transfer Whatsapp Data From Android To iPhone: अगर आप भी Android फोन को बदलकर iPhone लेने वाले हैं, और अपने WhatsApp चैट को भी नए हैंडसेट में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे एक एंड्रॉइड फोन से एप्पल आईफोन में व्हाट्सअप चैट को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।

किसी को भी फोन बदलते समय सबसे ज्यादा परेशानी Whatsapp चैट की होती है। वैसे तो एंड्रॉयड फोन से एंड्रॉयड फोन में चैट और बाकी डेटा को आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन एंड्रॉयड से आईफोन पर शिफ्ट करने में यूजर्स को थोड़ी परेशानी होती है।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

सबसे पहले आपको अपने Android डिवाइस पर Android OS Lollipop, SDK 21 या इसके बाद का वर्जन या Android 5 या फिर इसके बाद के वर्जन को इंस्टॉल करना होगा। अब आपको अपने iPhone पर iOS 15.5 या इसके बाद का वर्जन इंस्टॉल करना है। अब अपने Android फ़ोन पर Move to iOS ऐप को इंस्टॉल करें। अब आपको अपने नए फोन पर iOS 2.22.10.70 या इसके बाद के वर्जन वाला WhatsApp इंस्टॉल करना है। अब अपने पुराने स्मार्टफोन पर Android 2.22.7.74 या इसके बाद के वर्जन वाला WhatsApp इंस्टॉल करना होगा। आब आपको अपने नए आईफोन पर पुराना फोन नंबर इस्तेमाल करना है। Move to iOS ऐप की मदद से और Android फोन से डेटा ट्रांसफर करने के लिए आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, आपका iPhone नया हो या उसे फैक्टरी सेटिंग्ज़ पर रीसेट किया गया हो। अपने दोनों फोन्स को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें या फिर अपने Android डिवाइस को अपने iPhone के हॉटस्पॉट से कनेक्ट कर लें।

Android से  iPhone में Whatsapp डेटा कैसे ट्रांसफर करें, यहां जानें

Android से iPhone पर डेटा ट्रांसफर करें

सबसे पहले अपने Android फोन पर Move to iOS एप्प को ओपन करें। अब आपके iPhone पर एक कोड शो होगा। इसे अपने Android फोन पर वह कोड डालें। इसके बाद Continue पर टैप करें। इसके बाद अपने डेटा को ट्रांसफर करें। अब WhatsApp के डेटा एक्सपोर्ट होने तक इंतज़ार करें। डेटा एक्सपोर्ट ट्रांसफर के लिए तैयार होने के बाद आपके Android फोन पर WhatsApp से साइन आउट हो जाएंगा। Move to iOS ऐप पर लौटने के लिए Next पर जाकर टैप करें। अब आपको Android फोन से iPhone पर डेटा ट्रांसफर करने के लिए जारी रखें पर टैप क्लिक करना होगा। इसके बाद Move to iOS ऐप के ट्रांसफर पूरा करने तक इंतज़ार है। अब App Store पर जाकर WhatsApp का नया वर्जन डाउनलोड करें। WhatsApp ओपन करें और उसी नंबर से अपना व्हाट्सअप लॉग इन करें, जिसका इस्तेमाल आप अपने पुराने फोन में कर रहे थे। अब जब पूछा जाए, तभी शुरू करें पर टैप करना होगा और प्रोसेस पूरा होने तक इंतजार करना है। अब जब आपका नया डिवाइस एक्टिवेट हो जाएगा, तब आप अपनी WhatsApp चैट्स को देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we will tell you how to transfer Whatsapp data from Android to iPhone. Going to tell. Although chat and other data can be easily shifted from Android phone to Android phone, users face some difficulty in shifting from Android to iPhone. But you can also transfer your data by following these easy steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X